राशिफल

राशिफल 20 जून 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, परिवारिक जीवन में आएगी खुशियां, अटके काम होंगे समय से पूरे, मित्रगण देंगे साथ पढ़ें, आज का राशिफल

Rashifal 20 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपका अपने गुस्से पर काबू रखना होगा वरना गुस्से में उठाया गया कदम आपके लिए नुकसान साबित हो सकता हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। दिमाग को ताजा करने के लिए पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लें। आपको अपनी कीमती चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको बड़ा धन लाभ होगा। कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। नौकरी कर रहे जातको को आज कार्यालय में अपने विरोधियों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित करने में ही भलाई है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में माहौल हंसी-खुशी का रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप जीवनसाथी के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी खोई चीज आपको मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपको घर परिवार में रिश्तो को संभालने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति पनपे, तो उसे आपको बात के जरिए संभालना होगा। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें। गुस्सा करने से बचें। आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में कुछ समस्याएं आज हल होंगी। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपके जीवन में सकारत्मक बदलाव होंगे। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके कामों की तारीफ होगी। आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, किसी अच्छे घर से शादी का रिश्ता आयेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव महसूस होगा और वरिष्ठों से अनबन होगी, लेकिन शाम तक इन सभी स्थितियों से राहत मिलेगी। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट के कारण भागदौड़ करनी होगी, तभी सेहत में सुधार हो पाएगा। आपको आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyबौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर निवेश करें। मन में तनाव है तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button