राशिफल

राशिफल 20 जनवरी 2026 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, जीवन में होंगे बड़े बदलाव, स्वास्थ्य देगा साथ लेकिन वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं अड़चन

Rashifal 20 January 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 January 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। कारोबारियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रिंट मीडिया में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन काफी व्यस्ततम रहने वाले हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक जीवन में संभलकर बोलें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम ना होने से मन में झुंझलाहट रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरा रहेगा। आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। स्कूल या समूह कार्य में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। प्रशंसा मिलने से मन खुश रहेगा, लेकिन अहंकार से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी नए लक्ष्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। खर्चों पर ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन संतुलन और सामंजस्य का है। आप दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। दोस्ती और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पढ़ाई या कला से जुड़े कार्यों में रचनात्मकता दिखेगी। किसी निर्णय में असमंजस हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें। खर्च सीमित रखें। सेहत सामान्य रहेगी। आज सकारात्मक बातचीत और मुस्कान से कई काम आसान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप व्यवस्थित और जिम्मेदार महसूस करेंगे। पढ़ाई या किसी प्रोजेक्ट में ध्यान केंद्रित रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा। समय का सही उपयोग करने से काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। पद और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदा पहुंचा सकती है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyपारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे बहुत शिक्षा क्षेत्र में अच्छा करेंगे। आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। आपके काम रुकेंगे नहीं। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच दूर हो जाएंगे। भाग्य की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा अपने आपके लिए कुछ समय निकालें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप आत्मविश्लेषण के मूड में रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। पढ़ाई या रिसर्च से जुड़े कामों में फोकस अच्छा रहेगा। भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान या शांत समय बिताएँ। आज धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला लाभ देगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मित्रों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। सरल स्वभाव ही बनाकर रखें। योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर ले। किसी भी गलत गतिविधि पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके दांपत्य जीवन में कुछ रुकावटें आएंगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन उत्साह और आशावाद से भरा रहेगा। नई चीज़ें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। पढ़ाई या यात्रा से जुड़े विचार मन में आ सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। सेहत अच्छी रहेगी। आज खुला सोचने का तरीका आपको नए अवसरों की ओर ले जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप जिम्मेदार और व्यावहारिक रहेंगे। अपने काम को गंभीरता से पूरा करेंगे। पढ़ाई या भविष्य की योजना पर ध्यान रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की ओर छोटा कदम बढ़ सकता है। खर्च सोच-समझकर करें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आराम भी ज़रूरी है। आज मेहनत और अनुशासन आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपका दिन नए विचारों और रचनात्मक सोच से भरा रहेगा। अलग तरीके से सोचने की क्षमता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। दोस्तों के साथ चर्चा लाभदायक होगी। पढ़ाई या तकनीक से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सेहत ठीक रहेगी। आज अपने विचारों को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें, सफलता मिलेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलायें भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button