
राशिफल 2 मई 2025 : आज मां संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, अटके काम होंगे पूरे, घरेलू जीवन होगा सुखद, लेकिन इनको रखना होगा स्वास्थ्य का खास ख्याल
Rashifal 2 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में सफलता मिलेगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। कामकाज-नौकरी के मामले में कुछ नया करने की जरूरत नहीं है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है तथा आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको उच्च अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बेवजह के विवादों में पड़कर आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी करीबी की जरुरत को देखते हुए आपको और अधिक भावनात्मक होने की जरुरत है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपकी बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। फालतू खर्च अधिक होगा। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके सेल्स में वृद्धि होने की संभावना है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज पैसे कमाने के नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निखार आएगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य स्तर अविश्वसनीय होगा, लेकिन आपको अपने व्यायाम प्रणाली का बहुत ही लगन से पालन करना होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
करियर के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत में अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कामयाबी मिल सकती है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। अपने मनोभावों पर भरोसा करें समय पर सभी काम बनेंगे। सन्तान की पढ़ाई सम्बन्धी अनुकूलता रह सकती है। वृद्धाश्रम में धनराशि भेंट करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। ईडी, इनकम टैक्स विभाग आदि वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली एजेंसियों के कार्मिकों के लिए अनुकूलता रह सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन विशेष है। लेकिन आपको वह अधिकार नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं और हकदार हैं। लेकिन याद रखना धैर्य एक गुण है, बस इस बात पर पकड़ बनाए रखें। रिलेशनशिप से संबंधित बातों को फिलहाल आपके द्वारा नजरअंदाज किया जाएगा। पार्टनर द्वारा बोली गई बातों पर विचार जरूर करें। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को नौकरी मिलने की संभावना हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। किसी असहाय की मदद जरूर करें। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।