राशिफल

राशिफल 2 मई 2023 : आज बजरंग बली हनुमान जी की कृपा से इन जातकों के संकट होंगे दूर, कैरियर में आएगा उछाल, पारिवारिक जीवन होगा सुखमय, धन लाभ के हैं संकेत

Rashifal 2 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

स्वजनों से सुख मिलेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। मांगलिक कार्यों में जाना हो सकता है। घर की समस्‍या काफी हद तक सुलझ जाएगी। अगर आप अपनी लाइफ में अकेले हैं तो जल्द ही किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको अपने कामों में रुचि पहले से अधिक बढ़ेगी। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है‌‌। जरूरी काम निपट जाएंगे‌‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने काम से विचलित महसूस कर सकते हैं। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आज राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। पाचन क्रिया मंद पड़ने के कारण पेट खराब हो सकता है। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं‌‌। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक से खर्चे बढ़ने के कारण आपको थोड़ी नाराजगी महसूस हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। गले में खराश या कफ की समस्या रह सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में है तो दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अंदाज, तेवर और तौर-तरीकों में एक खास चमक महसूस हो सकती है। व्यापार की बात करें तो यदि आप किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अन्य स्थान पर भी जोर दें। किन्ही कारणों को लेकर घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। यदि ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो सावधानी बरतें। युवाओं को अपने विवाह से संबंधित बातों को अधिक गंभीरता से लेना होगा। इस समय नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। थकावट की अधिकता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।  आप खर्चे पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आसपास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जिन बातों की तरफ आप ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे, उनके प्रति अधिक जागरूकता महसूस होगी।  बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। करियर सम्बन्धी मामलों में बाधा आ सकती है। आज किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। पेट से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए वक्त पर खान-पान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप काम के दबाव को महसूस करेंगे, जो आपको मानसिक रूप से थका देगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी हो गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। आपके सबसे प्यारे सपने सच होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गौशाला में चारा डलवाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धार्मिक कामो में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आपको आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी, धैर्य और संयम बनाए रखें। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा वर्ग को सामाजिक तौर पर मान-सम्मान मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। आपको अपना मूडी स्वभाव नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी से आक्रामक ढंग से बात न करें। आपको समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर दिन कुठ ठीक नहीं है, इसलिए आज अधिक सचेत रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर मे व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद रह सकते हैं। परंतु उन्हें संभालने का दायित्व आपका ही है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें और दूसरों की बातों में ना आएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button