राशिफल

राशिफल 2 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शनि का सकारात्मक प्रभाव, मिलेगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, प्रेम जीवन होगा अनुकूल, लेकिन ये रहेंगे विपरीत चाल के शिकार

Rashifal 2 December 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप पैसा सही कार्य में खर्च करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए इनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ से थोड़ी टेंशन रहेगी, आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समय सामान्य व्यतीत होगा। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी आप अपना मनोबल बनाकर रखेंगे। आज आपको किसी भी प्रकार की बहस बाजी से दूर रहना होगा। धन संबंधित मामलों में आपको काफी हद तक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप घर पर एक सुकून भरी दोपहर बिता सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों का दिन अच्छा गुजरने वाला है। बिजनेस करने वालों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिल सकती है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन रही है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पूरे दिन आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में मधुर संबंध यथावत बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के उकसाने में न आएं। आज आपको व्यर्थ के भ्रमण से बचने की आवश्यकता है। आज परिवार के लोगो पर  कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। भौतिक सुख साधनो का सामान खरीद सकते है। आज खानपान पर विशेष ध्यान रखेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर-परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा तथा आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। दिन की शुरुआत खुशी के साथ होने वाली है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गलतियों के कारण आपका बहुत सारा पैसा बर्बाद हो सकता है। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। साझेदारी के काम से धन लाभ हो सकता है। आपको अच्छी इनकम होगी। आपके जीवनसाथी को कोई बीमारी होने की संभावना है। सभी के साथ ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button