राशिफल

राशिफल 19 सितम्बर 2023 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, व्यापार में बढ़ेंगे फायदे के अवसर लेकिन ये चलें जरा सोच समझकर, वित्तीय नुकसान संभव

Rashifal 19 September 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य भी आप कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। नए कामों में दिलो-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। आप सारे लक्ष्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति का कारण बनेगी। लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है, वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार धन लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पिछले कुछ वर्षों की मेहनत रंग लाएगी। आप अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। किसी उलझे हुए मसले को सुलझाने के लिए धैर्य की जरूरत है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, नहीं तो आप खुद को मुश्किल में डाल सकते हैं। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप गैर-जरूरी पचड़ों से मुक्ति पा सकते हैं। अगर साझेदारी में व्यापार है तो संभलकर अहें, धोखा मिल सकता है। आपको अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास की कमी को आप पर नियंत्रण न करने दें, क्योंकि यह आपकी समस्याओं की जटिलता को बढ़ाएगा और आपके विकास को धीमा कर देगा। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बता दे कि इस राशि के लोग अगर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो कुछ महीनों के लिए इसे टाल दीजिये। इसके इलावा किसी के साथ बहस न करे और आज आपको तनाव तथा स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। व्यवहार कुशल व शांत रहकर कार्य करने से अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गौरतलब है कि इस राशि के लोगों की यात्रा करने की योजना बन सकती है और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जहाँ एक तरफ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वही दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आज मन का डर खत्म होगा और व्यापार में लाभ होगा। बदलते मौसम का सकारात्मक तरीके से लुफ्त उठाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान को संयमित रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप बुरी आदतों को छोड़ने का फैसला लेंगे। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप खुशी से झूम उठेंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे। दोस्तों के साथ अनबन भी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी भी काम में बहुत अधिक मेहनत रह सकती है। बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन विचारों के कारण अंतिम मिनट में बदलाव किए जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी राय व्यक्त करने में संकोच न करें। नियोजित व्यक्तियों को अपने मालिकों या सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क में शामिल होने से बचना चाहिए। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। छात्रों को विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर कुंवारों को ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button