राशिफल

राशिफल 19 सितम्बर 2020 : आज इन राशियों की किस्मत के दरवाजे खोलेंगे शनि महाराज, बढ़ेगी आमदनी और तरक्की

Rashifal 19 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर में मेहमान का आगमन वातावरण को मनोरंजक बनाएगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। कुछ लोग आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। आर्थिक स्थितियां पहले से अधिक मजबूत होगी। नौकरी में किसी प्रकार की गलती होने से अधिकारियों के समक्ष जवाबदेही करनी पड़ सकती है। अपनी दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज काम करने का उत्साह बना रहेगा। किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पति-पत्नी एक दूसरे को पूरा सहयोग देंगे। काम के मुकाबले भागादौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शनि जयंती के अवसर पर

किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें, कोशिश करें कि आपके भाव बाहर दिखने से बचें। अभी जो कुछ है उसमें संतुष्ट रहे, ज्यादा के चक्कर में नुक्सान उठाना पड सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मौजमस्ती में आलस को हावी न होने दें और एक्टिव होकर काम निपटाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वर्ना विवाद का सामना करना पड़ेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। आपके स्वभाव की वजह से घर में किसी को मानसिक दुःख हो सकता है। कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पडोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। बिना मांगे किसी को राय न दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खान पान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम जीवन को लेकर दिन कमजोर रहेगा। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। वर्तमान माहौल से अपना बचाव अवश्य रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आप किसी काम को लेकर सजग नहीं है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी भी प्रकार की बुरी आदत व बुरी संगत से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने काम से ज्यादा पारिवारिक काम में रुचि होगी। कोई नहीं योजना बनाने और उसे अमल में लाने का प्रयास जारी रहेगा। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। परिवार के लोगों को परेशान ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ये गुप्त बातें सबको पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button