राशिफल

राशिफल 19 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों के लिए फायदेमंद रहेगी नए काम की शुरुआत, संवर जायेगी बिगड़ी हुई किस्मत, भगवान गणेश की बरसेगी असीम कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 19 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय व्यतीत होगा। अपनी दिनचर्या व खानपान को सीमित रखना अति आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

स्पष्ट रूप से बातचीत करने से आपका बोझ कम हो सकता। लोगों को जाने-अनजाने में आप दुखी कर सकते हैं। परिवार संबंधी बातों को सुलझाते समय भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक आयटम खरीदने का विचार बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जिन बातों की वजह से पछतावा होता है, वही बातें फिर से दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। सेहत में आ रहें उतार-चढ़ाव की वजह चिड़चिड़ापन और चिंता महसूस हो सकती है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना है। इस समय फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधी काम सावधानी से करें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से मन में वैराग्य का भाव रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। सर्दी-बुखार जैसी तकलीफ नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक कलह आपकी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। जो भी बोलें सोच-समझकर बोले आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर है। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया कोई भी फैसला दबाव बना सकता है। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कम प्रयास में अधिक प्रगति प्राप्त करने की इच्छा आपको तनाव दे रही है। खुद की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समय देने की आवश्यकता है। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार की बात को आगे बढ़ाने की गलती बिल्कुल न करें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। समाज में उच्‍च पद व प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त हो सकती है। बेमतलब आरोप लग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मित्रों के साथ किसी भी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़ें। सरल स्वभाव ही बनाकर रखें। योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर ले। किसी भी गलत गतिविधि पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिवाद करें। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके दांपत्य जीवन में कुछ रुकावटें आएंगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिस्थितियों में बदलाव का समय है, इसलिए संयमित रहें महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। कोई भी काम कल के लिए न छोड़ें। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुस्ती अधिक रह सकती है। अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम तक थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। रोमांस और रिश्तों के मामले में स्थिति पहले से ठीक हो सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या व खानपान को सीमित रखना अति आवश्यक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। आप किसी पुरानी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button