राशिफल

राशिफल 19 जून 2020 : इन राशियों के लिए मंगलकारी होगा आज का शुक्रवार, माँ संतोषी करेंगी इच्छापूर्ति

Rashifal 19 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यवसायिक गतिविधियां मध्यम गति से चल रही हैं। लेकिन आज आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। इसलिए मौजमस्ती में आलस को हावी न होने दें और एक्टिव होकर काम निपटाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर-परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। इससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। ठंडी चीजें खाने से बचें। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन किसी खास व्यक्ति के साथ गुजरने से आपको खुशी और सुकून मिल सकता है। आज खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आज का दिन प्यार की नजर से आपके लिए सुनहरा साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज थकान और तनाव आपको थोड़ी कमजोरी दे सकते हैं। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें, कोशिश करें कि आपके भाव बाहर दिखने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Santoahi Maa

आज खट्टी चीज का सेवन न करें। माँ संतोषी की आप पर विशेष कृपा बन रही है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते समय खर्चों के बजट पर भी ध्यान रखें। साथ ही अपने कामों को समय से पूरा करें। असावधानी या लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। कोई करीबी व्यक्ति घर आ सकता है, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की देखभाल में रहेेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखें। ध्यान रखें प्रकृति कोई नया रास्ता खोलती है तो तुरन्त ही उसे हासिल कर लेना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

पारिवारिक मदद से आप सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी, थोड़ा हाइजिनिक रहें। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंद्र देव के श्राप की वजह से हर महीने महिलाएं भोगती है यह पीड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button