
राशिफल 19 अगस्त 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, परिवार में आएगी कोई बड़ी खुशखबरी, कामकाज में प्रगति, तनाव कम होगा लेकिन इनको रखना होगा स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान
Rashifal 19 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे, समय अनुकूल है। भाई या बहन के साथ खुद की तुलना करने से बचें, वर्ना आप आहात हो सकते है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है। त्वचा और बालों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप और आपका काम दोनों अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें और अपने सम्मान के बारे में विचार करें। पैसों के मामले में किसी तरह की टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
बड़ी खरीदारी के लिए लोन की प्राप्ति आपको आसानी से होगी। फिलहाल आपको केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्च करना है। इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। हवाई सेवा कम्पनियों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। मकान बेचना या खरीदना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। अदालती मामला पक्ष में आ सकता है। पसलियों में खिंचाव रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रूपए पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आपको किसी रिश्तेदार के घर पर अचानक जाना पड़ सकता हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सहकर्मियों का सहयोग आप को प्राप्त होगा। कर्ज लिए हुए पैसों के लेन-देन में सहूलियत रहेगी। खुद को तनाव मुक्त रखते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। किसी अनुचित अथवा गैर कानूनी काम में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि जिन पर कटौती भी संभव नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आपके लिए यह दिवाली शुभ है। आपको परिवार का साथ मिलेगा और दिवाली का त्यौहार आप धूमधाम से मनाएंगे। आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। बेवजह किसी भी बहस में हिस्सा न लें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आप पीछे न हटें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
भाग्य आपके पक्ष में पूरी तरह काम कर रहे हैं। अपने किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। घर में प्रसन्नता का मौसम बना रह सकता है। आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी से कोई वादा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। परंतु बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे विश्वास भी ना करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। अन्यथा लाभ की बजाय हानि उठानी पड़ सकती है। बड़े भाई का अच्छा सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। राजनीति से संबंधित लोगों की ख्याति में विस्तार होगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगें, किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। यदि आप घरेलू स्तर पर शांति चाहते हैं तो आपको अपनी पत्नी के मूड को अच्छा रखना होगा। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होते नजर आएंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखने से आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपको अपनी योजनाओं को सार्थक बनाने में सहायक रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।