राशिफल

राशिफल 18 अक्टूबर 2020 : आज का रविवार किसी सपने से कम नहीं होगा, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, जानिए अपना भाग्यफल

Rashifal 18 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जोकि यह आपको पिछली आर्थिक हानियों से उभरने में सफल साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। आपको अचानक कोई नुकसान होगा लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। पार्टनर से भावनात्मक रूप से तालमेल बनाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप किसी स्पेशल को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों पर अपना बचाव रखें। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते उन बातों से दूर ही रहें। अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है। करियर के मामले में जोखिम न लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए और पुराने दोस्तों के साथ जुड़े रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। अपनी फाइलें और कागजात को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है। तनाव की वजह से सरदर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। पार्टनर की जिद के आगे झुकना होगा। यात्रा करते समय सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक चिन्ताओं में फंसने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी घरेलू काम का पूर्ण हो जाना आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। भाई-बहन में लड़ाई हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं। काम के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग बना रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलने की वजह से आर्थिक की चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आज आप अपने स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। आपके द्वारा भेजे गए प्रपोजल स्वीकार हो सकते हैं। यात्रा संबंधी किसी भी कार्य को स्थगित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढेगी। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर भवन संबंधी कोई निर्माण रुका हुआ है तो आज उसके बारे में कोई निर्णय लेने का भी उचित समय है। मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होंगे, इसलिए इस समय धैर्य बनाकर रखें। काम की जगह हो रहा भेदभाव आपका उत्साह कम कर सकता है। पारिवारिक समस्या से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कबूतरों को बाजरा खिलाएं, जीवन की अनचाही परिस्थितियों का अंत होगा। जीवनसाथी को पूरा समय दें। नजदीकी व्यक्तियों को लेकर मन में भ्रम जैसी स्तिथि उभर सकती है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान दें। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। घर वालों से किसी विशेष मुद्दे पर गंभीरता से बातचीत हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ये गुप्त बातें सबको पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button