राशिफल

राशिफल 17 अक्टूबर 2021 : आज बड़ा ही भाग्यशाली रहेगा इन जातको का दिन, किस्मत हर कदम पर देगी साथ, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी, शत्रु परास्त होंगे, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 17 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों का घरेलू सुविधा का स्तर बढ़ सकता है और आस पड़ोस के लोगों के साथ भी मधुर संबंध बनेंगे तथा घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आज आपके जीवन में आपको कई प्रकार के बड़े बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा और आज कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है, इसलिए सावधान रहे। परंतु परेशान होने वाली बात नहीं है सब जल्दी ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत मिल सकता है। हालांकि आज आपका अपने बड़े भाई और पिता से विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका भला ही चाहते है। बता दे कि परिवार के सदस्य किसी चीज की मांग भी कर सकते है और जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में कुछ अप्रत्याशित लाभ लेकर आ रही हैं। किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। कोई कोर्ट कचहरी संबंधी फैसला भी आप के हक में हो सकता है। युवा वर्ग फालतू कामों में अपना टाइम व्यर्थ ना करके अपने भविष्य संबंधी रूपरेखा को तैयार करने में लगाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों की कार्यस्थल पर कुछ लोगों द्वारा आलोचना हो सकती है, लेकिन फिर भी सामाजिक कार्यों में आप का काफी सहयोग रहेगा। हालांकि घर के कार्य आपको थोड़ा तनाव दे सकते है और परिवार में भी आपसी मतभेद हो सकता है। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। खाने पीने पर ध्यान दें। किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव से मिली सीख को समझने की कोशिश करें। आपकी जरूरत पूरी होगी, जिसकी वजह से जीवन में सुख-सुविधा बनी रहेगी। भौतिक सुख की प्राप्ति पर ध्यान दें। आर्थिक पक्ष चिंता का कारण हो सकता है, लेकिन उस समस्या का समाधान पिता द्वारा होगा। रिलेशनशिप से संबंधित की गई हड़बड़ी मानसिक रूप से ठेस पहुंचा सकती है। प्रकाशकों के लिए स्थिति लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyघरेलू कामों में आप थोड़े व्यस्त नजर आ रहे हैं। मानसिक दबाव थोड़ा अधिक रहेगा। आज किसी को पैसे की उधारी देने से भी परहेज करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। ऑफिस में यदि आपकी बॉस महिला है तो अधिक सम्भलकर रहें। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य में आप कई लोगों को जोड़ने में कामयाब भी होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लेन देन के मामले में विवाद संभव है। बेरोजगार लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। विश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से तनाव आपको अपनी परेशानियों में उलझा सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। बच्चों पर कठोर नियंत्रण ना करके उन्हें भी अपने इच्छा अनुसार दिन व्यतीत करने की आजादी दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम की शुरुआत नए सिरे से करने की कोशिश करें। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। अनजान लोगों पर जल्दी विश्वास न करें। अत्यधिक काम की वजह से पैरों तथा कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तबादले संबंधी कोई मन मुताबिक शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लोगों द्वारा कही बातों को दिल पर ना लें, अन्यथा आपका ही मूड खराब होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वभाव में शांति, संयम रखें। पारिवारिक उत्साह से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। बदलते वातावरण का शरीर पर बुरा असर हो सकता है, इस बात का ध्यान रखना होगा। टाइपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट के जॉब के लिए कोशिश कर रहे हैं तो समय की प्रतिकूलता रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपको कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय बर्बाद ना करें तथा अपने कैरियर पर ध्यान दें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। परिवार के किसी व्यक्ति को आपके सहायता की जरूरत होगी। सामाजिक कामकाज में मन लगेगा और कार्यस्थल पर थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। रेस्टोरेंट और ढाबे वालों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button