राशिफल

राशिफल 17 मार्च 2021 : इन जातकों पर पड चुकी है भगवान गणेश की शुभ दृष्टि, खुलेंगे भाग्य के द्वार, लेकिन इनको आ सकती है कार्यों में रूकावट

Rashifal 17 March 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को न केवल नौकरी के नए अवसर मिलेंगे बल्कि घर परिवार में मांगलिक कार्य भी हो सकते है। बता दे कि दूसरों की सलाह पर अम्ल करने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणामों के बारे में जरूर सोच ले। आज के दिन बर्तन के व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है और दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को किसी पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है और आज के दिन उतना ही काम करे, जितनी जरूरत हो, क्यूकि ज्यादा काम आपकी सेहत और निजी जीवन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और घर की महिलाएं कार्य को लेकर काफी व्यस्त रहेंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है लेकिन आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि कोई मौसमी बीमारी हो सकती है। इसके इलावा प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और महंगी खरीददारी करने से जरूर बचे। हालांकि सामाजिक मेल मिलाप के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा करने से बचना चाहिए, क्यूकि दुर्घटना होने के पूरे आसार है। इसके इलावा दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा तथा युवा वर्ग को अपने स्वभाव को लेकर सतर्क रहना चाहिए, नहीं तो दूसरों के सामने वे अपना मान सम्मान खो सकते है। जहाँ एक तरफ परिवार के लोग आपको पूरा सपोर्ट करेंगे, वही दूसरी तरफ आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए, इससे रिश्तों में सुधार आएगा। नए काम भी हाथ लग सकते है और कोई पुराना उलझा हुआ मामला भी सुलझ सकता है। इसके इलावा पिता के साथ तालमेल बना कर रखे और स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि आज के दिन थकान और सुस्ती जैसा महसूस हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को जमीन से जुड़े मामलों को लेकर फायदा हो सकता है। इसके साथ ही आज कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, इसलिए इस मौके से पीछे न हटे। जहाँ एक तरफ घर के फालतू कामों को लेकर भागदौड़ हो सकती है, वही दूसरी तरफ बेकार के खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। हालांकि पति पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyइस राशि के लोगों को नए विचारों पर अम्ल करने से जरा भी नहीं घबराना चाहिए, क्यूकि नए विचारों से आपका काम बन सकता है। आज के दिन मानसिक शांति और आत्म बल में भी खूब वृद्धि होगी और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा। इसके साथ ही किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह काफी फायदेमंद साबित होगी और पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। अगर हो सके तो खान पान पर ध्यान दे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों का अगर कोई काम पेंडिंग है, तो फ़ौरन पूरा कर लेना चाहिए, नहीं तो काम का बोझ बढ़ सकता है। जहाँ एक तरफ परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा, वही दूसरी तरफ जीवन में चल रही कई दिक्कतों का अंत होगा। इसके इलावा कुछ समय आराम और मनोरंजन करने से अच्छा महसूस होगा और अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आपको पैसे वापिस मिल सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है। इसके इलावा जीवनसाथी के साथ भी किसी मामूली सी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन सामाजिक दायरा बढ़ने के पूरे आसार है। आपको अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को अचानक सफलता के मौके मिल सकते है और परिवार के लिए दिन सामान्य रहेगा। इसके इलावा माता के साथ दिन जरूर बिताएं और भाई बहनों के साथ प्यार से रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि चिंता और अशांति का माहौल आपको परेशान कर सकता है। बहरहाल पैसों का लेन देन करने से बचे और कामकाज में पूरा मन लगाएं। वही खान पान को लेकर जरा भी लापरवाही न बरते।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोग आज के दिन ज्यादा व्यस्त रह सकते है, लेकिन साथ ही आपको किसी दूसरे को दिया हुआ धन भी वापिस मिल सकता है। जहाँ एक तरफ ऑफिस में आपके नए दोस्त बन सकते है, वही दूसरी तरफ आप अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इसके इलावा घरेलू जरूरतें भी पूरी हो सकती है और लोगों द्वारा कही हुई बात को दिल पर लेने से आपका ही मूड खराब होगा। इसलिए लोगों की बातों को दिल पर न ले।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि वालों के घर में बदलाव को लेकर जो योजनाएं चल रही है, वो परिपूर्ण हो सकती है। इसके इलावा दिन का कुछ समय परिवार के साथ मौज मस्ती करते हुए व्यतीत होगा और जो लोग इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े है, उन्हें काफी फायदा होने वाला है। हालांकि विद्यार्थयों का मन पढ़ाई में कम लगेगा लेकिन गणेश जी का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button