राशिफल

राशिफल 27 अप्रैल 2021 : आज हनुमान जयंती पर इन जातकों पर बरसेगी भगवान बजरंग बलि हनुमान की खास कृपा, कटेंगे सभी संकट, खुलेंगे करियर में उन्नति के नए रास्ते

Rashifal 27 April 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी योजनाएं बना लें। समय अनुकूल है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवन से संबंधित हो रही तकलीफ भी कम होने लगेगी। दिन के अंत तक आपको खुद के प्रति सकारात्मक और समाधान महसूस होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग अचानक उभर सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सारे काम आपके योजना के अनुसार होंगे और दिए वक्त से पहले होने के कारण नई बातों पर ध्यान देना संभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ खरीदने से पहले उन चीजो का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन मिश्र फलदायी है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। इस समय ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा। पार्टनर के प्रति किसी बात को लेकर शक बढ़ सकता है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। शिक्षा ग्रहण करने वालों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में रूचि बढ़ेगी। पिता या पिता समान व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव आपकी कार्य क्षमता में रुकावट डाल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyव्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा। आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे। अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे थे तो अभी उसे स्थगित करना ही उचित है। भाई-बंधु या मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है और झूठे आरोप भी लग सकते हैं। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण अपने पर अधिक हावी न होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों पर नजर रखें वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, वापसी के आसार कम है। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम होने की वजह से काम अधूरा रह सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्य को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। निकट के लोगों का व्यवहार परेशानी दे सकता है। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। आज परिवार की चिंता बनी रहेगी। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तबादला होने की संभावना नजर आ रही है। जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखें, ज्यादा लाभ होने की संभावना नहीं है। घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जिस काम को पूरा करने की सोच रहे थे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। विरोधी पक्ष हावी हो सकता है परन्तु इससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा। संतान की शिक्षा व कैरियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों वाले जातकों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिन्दूर चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअपनी जरूरतों पर काबू रखें, क्योंकि अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। मान- सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तो इस कारण से नही छुपा पाती महिला कोई भी बात, मिला हुआ है ये श्राप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button