राशिफल

राशिफल 17 दिसंबर 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के काम, नौकरी और व्यापार में बढ़ेंगे आगे, मिलेगा परिवारजनों का साथ, स्वास्थ्य रहेगा ठीक पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 17 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका व्यक्तित्व विशेष रूप से आकर्षक और प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की प्रशंसा होगी और वरिष्ठ आपकी निष्ठा को पहचानेंगे। व्यवसाय में लाभ के संकेत स्पष्ट हैं। निजी जीवन में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, यद्यपि अत्यधिक परिश्रम से थकान संभव है। शाम का समय किसी प्रिय व्यक्ति के साथ बिताना मानसिक शांति प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजर सकता है। किसी पुरानी बात या याद से मन विचलित हो सकता है, किंतु कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना आवश्यक है। पारिवारिक मामलों में धैर्य सर्वोत्तम उपाय सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में हल्की असुविधा विशेषकर पाचन संबंधी हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, परंतु अनावश्यक व्यय से बचें। घर के वातावरण में शांति बनाए रखने का प्रयास सार्थक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। पार्टनर से प्राप्त हो रही प्रेरणा की वजह से बड़े संकट का सामना कर पाना संभव होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप पर कई जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, परंतु आपका संगठित स्वभाव और व्यवहारिक दृष्टिकोण आपको हर परिस्थिति में सफल बनाएगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह की ओर आकृष्ट होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि मानसिक तनाव से बचने के लिए थोड़ी विश्राम की आवश्यकता रहेगी। छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन विवेकपूर्ण निर्णयों की मांग करता है। आर्थिक लेन-देन को अत्यधिक सावधानी से करना उचित रहेगा। परिजनों, विशेषकर वरिष्ठ जनों की ओर से आपको किसी महत्वपूर्ण विषय में मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। मन में कुछ द्वंद्व उत्पन्न होंगे, जिनका समाधान शांत चित्त से ही मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, परंतु संवाद में स्पष्टता बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज भाग्य का प्रवाह आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। आपकी बुद्धि, चातुर्य और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत अनुकूल समय है। परिवार के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक दायरे में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और मन में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जो आपको आगे बढ़ने का संकल्प देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पति पत्नी के सम्बन्धो में मधुरता आएगी। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे कई कार्य पूरे होंगे। आपकी उपलब्धियों से परिजनों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके भीतर एक प्रबल उर्जा का संचार होगा, जो आपको लंबित कार्यों को निर्णायक रूप से पूर्ण करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और व्यवहार लोगों पर प्रभाव डालेंगे। किसी महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का भार आपके कंधों पर आ सकता है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक परिवेश सौम्य रहेगा, किंतु स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर नींद और दिनचर्या का संतुलन आवश्यक है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार रखें, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखते हैं, वहीं से नकारात्मक जवाब मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी में कार्यरत लोग आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वो मुहं की खाएंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परमर्श अवश्य लें। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएघा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और खुशियां रहेंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। तनाव कम करने के लिए आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा से जानिए, किन चीजों का दिखना होता है व्यक्ति के लिए शुभ संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button