राशिफल

राशिफल 17 अगस्त 2022 : आज इन जातकों के लिए भगवान गणेश खोलेंगे सुख समृद्धि के द्वार, नए काम की शुरुआत भी रहेगी शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान और घरेलू जीवन होगा खुशहाल

Rashifal 17 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने जिद्दी स्वभाव की वजह से आप लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, इस बात को समझना होगा। परिवार के लोगों के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान देने की कोशिश करें। ऑफिशियल कामकाज में लापरवाही न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। आनाकानी करना नुकसानदेह हो सकता है। निकट के लोगों का व्यवहार आनंददायक रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें, निश्चित ही आप सफलता और उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस में कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है जो कि लाभदायक भी साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कपड़ों के आयातकों के लिए लाभकारी समय रह सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। यदि आप अपने बजट पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी से विवाद मुसीबत में डाल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी स्थिति सबके सामने स्पष्ट करने से बचें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आलस्य का त्याग कर अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी प्रभावशाली इंसान का योगदान आपके लिए कुछ उपलब्धियां बना सकता है। सरकारी सेवारत लोगों का अपने कार्यों के प्रति बेहतर योगदान रहेगा। नींद पूरी न होने की वजह से आलस और उदासीनता महसूस होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको दूसरों की नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। यदि आज आप लापरवाही करते हैं तो आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रह सकता है। गाय को गुड़-रोटी दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। व्यक्तिगत प्रतिभा के बल पर प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति होगी। परेशान करने वाले लोग आज आपके आसपास ही रहेंगे। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य के लिए प्लानिंग करनी चाहिए। जो लोग आज किसी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आप कहीं भूमि लेने की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन टाल दे। परिवार में तनाव आ सकता है, आपको थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी खास अपने से अपनी इच्छित बात आसानी से मनवा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button