राशिफल

राशिफल 11 दिसंबर 2022 : इन जातकों के लिए कल्याणकारी रहेगा आज का रविवार, भगवान सूर्यदेव रहेंगे खुश, मिल सकता है कोई शुभ समाचार लेकिन सेहत के मामले में रहें सावधान

Rashifal 11 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा। जाने-अनजाने में आपकी बातों की वजह से दूसरों को अपमानित महसूस हो सकता है। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करे तथा व्यायाम पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकालेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रयास करें। चोट संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक पक्ष में हालात पहले से बेहतर बनेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कामों में फायदा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। रिलेशनशिप की वजह से तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरुरत पड़ने वाली है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक ढंग से संभालेंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित भी कर सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों में सुधार लाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी हताश कर सकती हैं। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। किसी घनिष्ठ मित्र से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी। आज आप लंबी दूरी की यात्रा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपका कोई बड़ा काम आज निपट सकता है। परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आज आप अपने मनोरंजन के लिए पैसे खर्च करेंगे। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी उलझन आज काफी बढ़ सकती है, जोकि घरेलू मामले से सम्बंधित होगी। आज करीबी मित्रों से कहासुनी होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। स्वास्थ्य में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ये स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिसका आपको लंबे अरसे से इंतजार था। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, खोने या रखकर भूलने की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी को आपके साथ ही आवश्यकता पड़ सकती है। यह आपके लिए आराम और विलासिता का दिन होगा। आपके माता-पिता आपको आशीर्वाद देंगे। आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। कोर्ट में चल रहे मामले में परिणाम पक्ष में आ सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button