
राशिफल 16 मई 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, करियर और व्यापार में होगी बढ़ोतरी, प्रेम संबंध होंगे मधुर लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से सावधान
Rashifal 16 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। आपका काम करने का तरीका बदलें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। प्यार की कमी महसूस हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है और प्रेम बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। कई दिनों से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे, अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। जीवनसाथी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले हैं। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और कोई नजदीकी यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको किसी भी बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और अपने साथी की भावनाओं का आदर करें। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। आय के नए स्रोत आपके पास आएंगे और आपके वित्त को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहे तथा कहीं भी वार्तालाप करते समय संयमित व्यवहार रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज संतान से कुछ मनमुटाव हो सकता है। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की आवश्यकता है। प्रेमियों के मध्य भी कुछ मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा। आज आपका कोई बड़ा काम संतान के सहयोग से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप बस अपने काम पर गौर दें। यदि आप दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक विचारों से करते हैं तो दिन अच्छा हो सकता है। आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।