राशिफल

मासिक राशिफल दिसंबर 2021 : इन जातकों के लिए ये महीना रहेगा बेहद शानदार, नौकरी और व्यापार में रहेंगे अव्वल, दूर होंगी अनेक पारिवारिक समस्याएं, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Masik Rashifal December 2021 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal December 2021

मासिक राशिफल दिसंबर 2021

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध प्रेम जीवन के लिए अपेक्षित सफलता वाला नहीं रहने की आशंका है। स्वभाव में मधुरता लाएं और संवाद बनाए रखें, अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं, मतभेद हो सकता है।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है। मामूली बात पर अचानक कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आपको यत्नपूर्वक इसे टालना है। माता-पिता का सहयोग लें और सौहार्द बनाएं।

उपाय : चींटियों को आटा डालें तथा पक्षियों को अनाज डालना भी शुभ रहेगा।

शुभ रंग : भूरा, जामुनी।
शुभ अंक : 5, 8

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्यबृहस्पति की आपके आय भाव पर दृष्टि है, जो अत्यंत शुभकारी है। धनागमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। गलत तरीके से धनोपार्जन से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।

कार्यक्षेत्र :  बता दे कि इस समय आपके लिए किसी भी विदेशी योजना को लेकर निवेश करना बिलकुल भी सही नहीं होगा। व्यापारियों को इस दौरान व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

आर्थिक : इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। मित्रों-परिचितों के सहयोग से आय के नए अवसर भी बन सकते हैं पर लेन-देन में आपको बहुत सतर्कता रखने की जरूरत होगी। कोई भी लेन-देन लिखत-पढ़त में और पक्का रखें।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। लेकिन सामान्य बीमारी सर्दी, जुकाम जैसी समस्या का सामना करना पड सकता है।

प्रेम वैवाहिक पति-पत्नी में कुछ अनबन हो सकती है। मामूली बातों पर विवाद संबंध विच्छेद की स्थिति पैदा कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह माह, खासकर इसका पूर्वार्ध चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके इलावा अगर आप सिंगल है तो अपने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल पाएंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन के लिए यह महीना सुखद रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या कुटुंबजन के साथ मेल-मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। बंधु-बांधवों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

उपायरविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाना भी आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्यइस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : यह समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपका छठा घर स्वामी मंगल राहु के साथ बारहवें घर में है। यह आपको अपने प्रयासों में कड़ी मेहनत करने के लिए गतिशीलता और ताकत देगा जो आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा।

आर्थिक : इस महीने में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक पेशेवरों को इस अवधि के दौरान कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। महीने के पूर्वाध में लग्नेश मंगल सप्तम भाव में सूर्य के साथ होंगे। इससे स्वभाव में कुछ उग्रता आएगी। मन खिन्न रहेगा। अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार में पड़े लोग इस दौरान एक दूसरे का साथ, आराम के पल, और बेहतर समझ के खूबसूरत पल को साझा करेंगे। शादीशुदा जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे आपसी समझ से हर मुश्किल का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।

पारिवारिक : आपका अपने परिवार के साथ संबंध कुछ ज्यादा खास अच्छा नहीं रहने की आशंका है। आप इस दौरान कुछ संकट का सामना भी कर सकते हैं।

उपाय : शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं।

शुभ रंग : भूरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Shiv

सामान्यइस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : यह महीना उन लोगों के लिए वरदान होगा जो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और अभी तक कोई निदान या इलाज नहीं मिल पाया है। जिन लोगों को पहले से रक्त विकार या रक्तचाप से जुड़ी समस्या है उन्हें विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

प्रेम  वैवाहिक : प्यार के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौती-पूर्ण रहने की आशंका है। विवाहित जोड़े इस समय शांति पूर्वक जीवन यापन करेंगे। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें।

पारिवारिक :  इस महीने में पारिवारिक जीवन थोड़ा कष्टदायक हो सकता है और परिवार में कलेश होने के कारण तनाव की परिस्थिति बनी रह सकती है।

उपाय : इस राशि के लोगों के लिए मछलियों को दाना डालना काफी लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्यसूर्य गोचरवश आपके लग्न से अष्टम भाव यानी वृश्चिक में गोचर कर रहे होंगे। इससे प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कहासुनी की स्थिति खड़ी हो सकती है।

कार्यक्षेत्र : इस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालाँकि इस दौरान सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको किसी ऐसी जगह से भी धन मिलेगा, जहां से आप को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति एकदम से मजबूत हो जाएगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। मंगल और राहु के एकादश भाव में युति आपको कान और पैरों से संबंधित कोई समस्या दे सकती है।

प्रेम वैवाहिक :  प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप और आपके प्रियतम के बीच आपसी समझदारी की कमी और तालमेल का अभाव दिखेगा जिसकी वजह से आप दोनों के टकराव बढ़ सकते हैं। महीने का पूर्वार्ध बहुत कठिन है इसलिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ें। पति-पत्नी आपस में प्रेमभाव से रहेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। छोटी-मोटी और अनावश्यक बातों को तूल न दें, बल्कि उन्हें अनदेखा करके संबंधों को मधुर करें।

उपाय : आपको शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पीपल वृक्ष की सात परिक्रमा लगानी चाहिए।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 7

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्यइस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्रयदि साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो साझेदार के साथ अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति न पैदा होने दें। इससे आय में नुकसान और मानसिक अशांति हो सकती है। बाकी समय उत्तम है।

आर्थिकआर्थिक तौर पर यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कई चीजों में अपेक्षा का अनुरूप और सरलता से सफलता मिल जाएगी तो कई कार्यों में अनावश्यक विलंब हो सकता है या बाधाएं खड़ी हो सकती हैं।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। अपने खान-पान को लेकर आपको विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर से यदि आपको यात्रा पर जाना पड़ रहा है तो उस दौरान बहुत सतर्क रहें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों के लिए महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम में सफलता का योग है। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। विवाहित लोगों के लिए अपने जीवनसाथी को समझने में कुछ परेशानी आ सकती है और यह मनमुटाव का कारण बन सकता है। इसलिए एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें, बातचीत करें।

पारिवारिकअगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है। आपको बहुत ध्यानपूर्वक अपने परिजनों और निकटजनों के साथ व्यवहार करना है। अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा बिना कारण कोई अपयश मिल सकता है।

उपायरविवार को कौवों को पूड़ी डालना काफी लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यमंगल की दृष्टि नवम भाव पर होने से कई बार कुछ काम में अचड़न आ सकती है, लेकिन आप अपने पराक्रम से अंतत: उसे पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। लेकिन कुछ ग्रह परिवर्तन आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र पुराने रूके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है। कुछ नए अवसर खुल सकते हैं। नौकरी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए आशा की कुछ नई किरणें दिख सकती हैं। कार्य समय से पूरे होने से आत्मबल बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

आर्थिकयदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई खर्च आ जाने से मन कुछ खिन्न हो सकता है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा हल्का साबित होगा। छायाग्रह राहु दूसरे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। मुंह में छालों की तकलीफ से गुजर सकते हैं। आंखों में भी कोई समस्या हो सकती है।

प्रेम वैवाहिकजिन लोगों के प्रेम संबंध हैं, उनके लिए यह महीना बहुत उत्साहजनक नहीं साबित होने वाला है। आपसी मतभेद और तनातनी की स्थिति खड़ी हो सकती है। हालांकि शादीशुदा लोगों के लिए यह समय अनुकूल है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन के लिए यह महीना कुल मिलाकर आनंददायक रहने वाला है। महीने की शुरुआत में बुध की चतुर्थ भाव में स्थिति रहेगी। इससे घर का सुख मिलेगा। घर-परिवार में मधुरता का वातावरण रहेगा।

उपायकिसी गरीब को कंबल और गर्म कपडे दान करना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Hanuman

सामान्य : इस माह चार ग्रह (शुक्र का वृश्चिक में, सूर्य का धनु में, बुध का धनु में और मंगल का मेष में) अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन चार ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में सप्तम, द्वितीय और तृतीय भाव सक्रिय रहेंगे। इस महीने आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्र :  यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर-प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। पदोन्नति की संभवानाएं बढ़ेंगी। व्यापार-कारोबार में अनुकूलता दिखने लगेगी।

आर्थिक : यह समय आर्थिक रूप से मध्यम फल देने वाला है। माह की शुरुआत में धनागमन की स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नियमित स्रोतों से आमदनी ठीक रहेगी। किसी अन्य स्रोत से भी पैसा आ सकता। आप जो काम करेंगे, उसके बदले में आपको उचित अर्थ लाभ होगा।

स्वास्थ्यछोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर स्वास्थ्य के लिए कुल मिलाकर यह महीना अच्छा रहने वाला है। जीवनशैली में बदलाव और शारीरिक सक्रियता में कमी के कारण पाचन संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है। गैस, एसिडिटी या पेट दर्द, पाचन में दिक्कत जैसे उदर विकार कुछ परेशान कर सकते है।

प्रेम वैवाहिकविवाहित लोगों के लिए भी दांपत्य सुख की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करने की कोशिश करें। अगर नए प्रेमी जोड़ों की बात करें तो प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी।

पारिवारिकपरिवार के साथ ज्यादा और सुखमय समय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर समय उस पारिवारिक सुख का है, जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह आपका आत्मबल बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।

उपायमंगलवार के दिन गुड़ का दान करें।

शुभ रंग : भूरा, नीला।
शुभ अंक : 5, 8

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : एकादश भाव में वृहस्पति का उपस्थिति है और उस पर मंगल तथा शुक्र की दृष्टि है। दूसरे भाव में, जो धन का भाव होता है, राहु स्थित हैं। इससे आपके लिए आय के विभिन्न स्रोतों से भरपूर आय के अवसर दिख रहे हैं।

कार्यक्षेत्र : नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कार्य-व्यवहार में इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यवसाय अथवा व्यापार के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों-कारोबारियों के लिए काम-धंधे में उन्नति का समय रहेगा, लेकिन कहीं से किसी अपयश की भी आशंका है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि आय के साथ-साथ व्यय में भी वृद्धि हो सकती है। आपमें दिखावे के लिए खर्च करने की प्रवृत्ति हो सकती है। इसको लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए थोड़ा सचेत सतर्क रहने के संकेत दे रहा है। सुख के भाव यानी चतुर्थ भाव में मंगल और सूर्य की उपस्थिति है। यह आपके साथ-साथ आपकी माता जी के स्वास्थ्य के लिए भी उतना अच्छा नहीं है।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेमी जोड़ो में किसी बात को लेकर झगडे किस स्तिथि बन सकती है और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह उत्तम समय है। जीवनसाथी से हर प्रकार की मदद मिलेगी और उसके सहयोग से काई कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा।

पारिवारिकपरिजनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। आपसी मनमुटाव पैदा हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा परिवार में फूट डालने की कोशिश हो सकती है और वह उसमें सफल भी हो सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

उपायमंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं तथा ॐ हं हनुमंते नमः मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग : मैरून, भूरा।
शुभ अंक : 7, 11

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा। इन सभी का शुभ योग आपके जीवन को तरक्की की नई राह पर लेकर जायेंगे।

कार्यक्षेत्र : कामकाज के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव के साथ आपके काम पूरे होंगे। मंगल के सप्तम भाव में स्थित होने से नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। कामकाज में उत्साह बना रहेगा। धनागमन का अचानक कोई नया स्रोत खुल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह महीना उत्तम रहने वाला है। आय या लाभ के भाव एकादश में राहु स्थित हैं। राहु के प्रभाव से अचानक धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य को लेकर यह महीना थोड़ी चिंताएं देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं आती जाती रहेंगी। शनि का दृष्टि संबंध भी चतुर्थ भाव में बैठे मंगल के साथ बन रहा है। इसलिए आपको यात्रा आदि में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

प्रेम वैवाहिकपंचम भाव में शुक्र की उपस्थिति से आपके प्रेम संबंधों में भरपूर मधुरता रहेगी। विवाहित जातकों के लिए समय अधिक चुनौतीपूर्ण है। सप्तम भाव के स्वामी शनि छठे भाव यानी द्वादश का होकर बैठे हैं। यह दांपत्य सुख के रास्ते में बाधक स्थिति है।

पारिवारिकपरिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं या कहीं विवाह की बात चल रही थी, तो उसमें तेजी आ सकती है। पंचमेश के सप्तम में जाने से प्रेम विवाह के लिए भी अनुकूल समय बनेगा।

उपायबुधवार के दिन काले तिलों का दान करना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, पीला।
शुभ अंक : 4, 9

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : सूर्य के एकादश भाव में जाने से आपके ग्रह नक्षत्र आपको विशेष फायदा देंगे। इन ग्रहों के गोचर के कारण किसी नए काम की शरुआत आपको सफलता दिला सकती है।

कार्यक्षेत्र : आपके ग्रह-नक्षत्रों पर दृष्टि डालें, तो यह माह करियर के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार, स्वरोजगार करने वालों के काम में उन्नति होगी। काम का विस्तार हो सकता है। नए कारोबारी संबंध बन सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।

आर्थिक :  आर्थिक पक्ष इस महीने बेहतरीन रहने की संभावना है। आपके ग्रह-गोचर बता रहे हैं कि यह पूरा महीना ही बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के जो नियमित स्रोत हैं, उनसे पहले की अपेक्षा ज्यादा आय होगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से अभी आपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की दशा अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को ठीक रखें और खानपान पर पूरा नियंत्रण रखें।

प्रेम वैवाहिकयदि किसी के साथ प्रेम संबंध है, तो आपके लिए यह महीना बहुत आनंददायक रहने वाला है। किसी के साथ प्रेम करते हैं, तो उसका इजहार करने में अब और देर न करें, बात बन सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह समय सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

पारिवारिकघर-पारिवार के नजरिए से बात की जाए तो यह महीना खट्टा-मीठा या मिले-जुले प्रभाव वाला साबित होगा। परिवार के लोगों के साथ मेल-मुलाकात का अवसर बनेगा, तो किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।

उपायप्रत्येक रविवार को सूर्य देवता को जल चढाकर, गाय को मीठा दलिया खिलाएं।

शुभ रंग : गुलाबी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्यशनि और बृहस्पति दोनों ग्रहों की की दृष्टि दशम भाव पर है। आप थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करें। मंगल और सूर्य दोनों लग्न में हैं। इससे आप जोश और उत्साह से भरपूर होंगे, लेकिन थोड़ी उग्रता भी स्वभाव में हो सकती है।

कार्यक्षेत्रअगर बात कामकाज की करें तो यह महीना आपके लिए मिले-जुले प्रभाव वाला रहने वाला है। कुछ चीजों में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी, कुछ काम बहुत थोड़े प्रयास से ही सफल हो जाएंगे, तो कुछ काम बनते-बनते अटकने लगेंगे।

आर्थिककामकाज और कमाई के लिहाज से यह महीना कभी बहुत अच्छा, तो कभी उम्मीद से कम वाला रहेगा। आमदनी को लेकर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। महीने की शुरुआत में हो सकता है कि आपको अपेक्षा या मेहनत के मुताबिक धन लाभ न हो लेकिन उत्तरार्ध से चीजें तेजी से बदलने लगेंगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपको अधिक मात्रा में जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, तभी आप समस्याओं से बचे रह सकते हैं। रक्तचाप और हृदय रोगियों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

प्रेम वैवाहिकअपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हो सकता है कि अपने प्रियतम के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी मिले। इस महीने आप प्रेम संबंधों में भरपूर खर्चे के मूड में भी दिखेंगे। उपहारों का लेन-देन होगा। हां, शादीशुदा लोगों के लिए समय उतना आनंदपूर्ण नहीं रहने वाला है, स्थितियों को समझें और सूझबूझ का परिचय दें अन्यथा विवाद संभव है।

पारिवारिकइस महीने आपमें अपने परिवार से ज्यादा समाज की चिंता करने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है। जाहिर है कि आप इसके लिए अपने घर को दिए जाने वाले समय में कुछ कटौती करेंगे, और कटौती करने पर तो प्रतिक्रिया होनी स्वाभाविक भी है।

उपायदुर्गा माता की पूजा करनी चाहिए और आप श्री दुर्गा चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

शुभ रंग : लाल, हल्का नीला।
शुभ अंक : 2, 7

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button