राशिफल

राशिफल 15 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, खुलेंगे प्रगति के नए रास्ते, बनेंगे अटके काम, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 15 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और मान सम्मान प्राप्त होगा। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। धन के मामले में आज जोखिम उठाने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। गलत खान-पान के कारण अपचन की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन कोई व्यक्ति मदद की उम्मीद रख रहा है तो उसे न कहकर किसी को ठेस न पहुंचाएं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी चल सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विलम्ब होगा। मानसिक तनाव और कन्फ्यूजन के कारण किसी के साथ भी जुड़े रहना या रिश्ता निभाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपका पूरा ध्यान धन प्राप्ति पर रहेगा। इसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन गलत निर्णय लेने से परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। अगर भवन निर्माण संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। थकान और अनिद्रा की परेशानी महसूस होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहें हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज अपनों की अवहेलना करने से बचें। अन्‍यथा क‍िसी अपने से र‍िश्‍ते में दूर‍ियां बढ़ सकती हैं। व‍िरोधी चाहकर भी आज आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। प्राइवेट नौकरी में प्रयासरत लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से पारिवारिक व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। परिवार व सगे संबंधियों से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। यात्रा की स्थिति आ सकती है। कहीं न कहीं टालने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करनी होगी. इसके लिए डाइट को बहुत गुणवत्तापूर्ण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं, कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है। लम्बे समय बाद किसी खास व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, परंतु जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मानसिक चिंता रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के सामने अपना पक्ष रखें। बातचीत से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। दूरसंचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय सभी सदस्यों को मानसिक और शारीरिक रूप से पॉजिटिव रहने की जरूरत है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button