राशिफल

राशिफल 15 मई 2025 : आज भगवान विष्णु रहेंगे इन जातकों पर खुश, बढ़ेगी घरेलू बरकत, पुराना कर्ज होगा चुकता, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभलकर

Rashifal 15 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 May 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज वरिष्ठ लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दोस्तों को पैसा कर्ज से सकते हैं। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश से नुकसान की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ कामों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कामकाज और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी पेशा से जुड़े जो लोग अपनी पसंद की जगह तबादला चाहते थे उनकी मनोकामना आज पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की संभावना है। किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें। युवा वर्ग मित्रों के साथ सामंजस्य बना कर चलें। हेल्थ में पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। परिवार में सभी के सहायता से लाभ होगा। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करनी होगी। अगर कोई व्यक्ति अतीत में आपको धोखा दे चुका है, तो आज वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे, उस पर विश्वास न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyअगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसके इलावा नौकरी करने वाले लोगों को धैर्य बना कर रखने की जरूरत है, क्यूकि उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कई अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। गुरु के मार्गदर्शन पर चलना सफलता दिलाने वाला होगा। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अपने काम की चीजों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपना खोया हुआ सच्चा प्यार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। दिन तनाव भरा रह सकता है। अन्य लोगों की बातों से अधिक आप अपने जीवन पर ध्यान दें। अभी के समय में व्यक्तिगत प्रगति के बारे में सोच-विचार करते रहेंगे तो लाभ में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सोचे हुए काम नहीं होने से मन उदास होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी और आप उससे ढेर सारी बातें करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं की ओर सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के तर्क या संघर्ष से खुद को दूर रखें। आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। शत्रु नतमस्तक होंगे। कोई धार्मिक यात्रा संभव है। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज पर्याप्त लाभ कमाएँगे जो आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyपारिवारिक माहौल अच्छा रहने के आसार हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। मानसिक स्थिति अस्थिर हो तो धन संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य्य अच्छा रहेगा, परन्तु सिर दर्द या नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। आज के दिन व्यापारिक साथियों से कलह ना करें। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है‌। ना चाहते हुए भी आपको अपने शत्रुओं से हाथ मिलाना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हाथ में क्यों पहनते हैं कलावा, कितने दिन में बदल देना चाहिए..? दानवीर राजा बलि से जुड़ा है इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button