राशिफल

राशिफल 15 जुलाई 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर खुश, हरेंगे सभी संकट, स्वास्थ्य देगा साथ, परिवारिक समस्याओं से मिलेगी निजात

Rashifal 15 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जो लोग प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है कोई अन्य आपकी बात बिगाड़ सकता है। जीवन में सुख शांति आएगी, घर का वातावरण अपार संतोष प्रदान करेगा। अनाथालय में भोजन के लिए आर्थिक भेंट दें। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखते समय सोच समझ कर बोलना होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आने वाले दिनों में आप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धिबल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। ऐसे काम के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है, जो कि आपकी प्राथमिकता में नहीं था।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने कार्यों में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु धैर्य रखें समय अनुसार सब ठीक भी होता जाएगा। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो आज उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, इससे समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है। स्टील इंडस्ट्री के लिए अच्छा समय है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyइस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां चल रही है, वो खत्म हो सकती है। जहाँ एक तरफ माता पिता का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ अचानक अधिक खर्च होने से आर्थिक नुक्सान भी हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। किसी व्यक्ति के जीवन में दखलअंदाजी करने की वजह से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप छोटी-छोटी बातों में लोगों से उलझ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम से संबंधित डिसिप्लिन न रखने की वजह से तनाव अधिक रहेगा। पैसे भी आप मनमर्जी के अनुसार खर्च कर रहे हैं, इस कारण न तो हिसाब रहता है और न ही आवक के अनुसार पैसों का निवेश कर रहे हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आएंगे। इसका असर अपनी मानसिक अवस्था पर बिल्कुल न होने दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस संभव है, अत: इससे बचें। नौकरी में परेशानी हो सकती है। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। मन में अनावश्यक चिंता करना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है, जो परेशानी बढ़ाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअधिक काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ ही कही बाहर खाना न खाएं और नौकरी में हल्की सी नोंक झोंक हो सकती है, इसलिए उसे ज्यादा गंभीरता से न ले। बता दे कि काफी समय से पेडिंग पड़े काम आज पूरे हो सकते है। जरा सी असावधानी नुकसान का कारण भी बन सकती है। इसके इलावा वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button