राशिफल

राशिफल 15 फरवरी 2026 : आज शिवरात्रि पर बरसेगी इन जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा, होंगे धन धान्य से मालामाल, घरेलू बरकत बढ़ेगी लेकिन इनको रहना होगा विरोधियों से थोड़ा संभलकर

Rashifal 15 February 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 February 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। अचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कोई छोटी सी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बन सकती है। समस्या आने पर किसी नजदीकी मित्र से विचार विमर्श अवश्य करें। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अनुशासन और योजना से काम बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत साफ दिखाई देगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। आज छोटे निर्णय भी सोच-समझकर लें, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दौड़धूप अधिक होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। किसी खास से नजदीकी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। अपने मिजाज और संयम पर नियंत्रण रखें। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज अहंकार से बचते हुए काम करें, तभी सफलता स्थायी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए समझदारी से बात करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक है, लेकिन तनाव से दूर रहें। आज अपने मन की सुनें, लेकिन निर्णय व्यावहारिक रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। अपना समय सकारात्मक गतिविधि के लोगों के साथ बिताएं और कुछ समय एकांत और आत्मनिरीक्षण में बिताएं। अपना पूरा ध्यान व्यावसायिक गतिविधियों पर दें। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। ऑफिस में पदोन्नति होगी। आज आपको यात्रा न करने की भी सलाह दी जा रही है। प्रेमी के साथ आप इस दिन अनेक सारे वादे कर सकते है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। विवाह योग्य जातको को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी वाणी और बुद्धि दोनों सक्रिय रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बातचीत से बड़े काम बन सकते हैं। नई योजनाओं पर चर्चा होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा और संवाद बेहतर होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद पूरी लें। आज नए विचारों को अमल में लाने का अच्छा अवसर है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को आज दांत का दर्द परेशान कर सकता है। किसी भी यात्रा को स्थगित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज स्थिरता और आराम का दिन है। कामकाज में गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भारी भोजन से बचें। आज धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और भविष्य की नींव मजबूत करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 February 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस रूप में दिखाई दे काला कुत्ता तो समझ जाएं प्रसन्न हैं शनिदेव, ये संकेत माने जाते हैं खास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button