राशिफल

राशिफल 15 दिसंबर 2025 : आज बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा, बढ़ेगी घरेलू बरकत, नौकरी में होगी तरक्की, लेकिन स्वास्थ्य का रखना होगा खास ख्याल

Rashifal 15 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 December 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह दोनों बढ़ा हुआ रहेगा। जिस काम को आप लंबे समय से टाल रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय है। काम में मन लगेगा और आपकी मेहनत साफ दिखाई देगी। परिवार में कोई छोटी खुशखबरी मिल सकती है। भावनाओं में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर नींद पूरी करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक खर्च की रुपरेखा बनेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज संतान से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। आपके अच्छे कामो के कारण आपको बड़ा पद मिल सकता है। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति सहायक सिद्ध होगी। किसी कारण आपके परिजनों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के संयोग बन सकते है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकामकाज के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। दिन बिना किसी और बड़ी समस्या के गुजरेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपना टारगेट पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ झुंझलाहट महसूस हो सकती है। चल रही धन सम्बन्धी परेशानियों से निजात मिलेगी। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज थोड़ा धीमा लेकिन समझदारी भरा दिन है। आपको फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। पैसे का लेन-देन बहुत सावधानी से करें। घर में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आपके मन में कई सवाल होंगे और आप अपने भविष्य को लेकर सोचेंगे। रिश्तों में प्यार है, लेकिन थोड़ा समय और ध्यान देने की जरूरत है। सेहत ठीक रहेगी, बस भारी खाना खाने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। रिलेशनशिप की वजह से तनाव हो सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को खर्च करने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरुरत पड़ने वाली है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। मन थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है, लेकिन कोई नकारात्मक घटना नहीं होगी। काम में थोड़ी धीमी गति रहेगी, लेकिन देर-सवेर सब ठीक हो जाएगा। घर में समय बिताने से मन हल्का होगा। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत होने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य है, बस पानी और समय पर खाना जरूरी है। पैसे को लेकर मन में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन चिंता व्यर्थ होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं, इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से भी दूरी बना कर रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके लिए भाग्य का साथ रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सकारात्मकता महसूस होगी। आपके शब्दों में आज खास प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थी भी आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। परिवार में किसी खास व्यक्ति से दिल की बात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी व्यक्ति के बारे में अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। किसी भी बात की प्रतिक्रिया देते समय गुस्सा न करें। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। शादीशुदा लोगो को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button