बॉलीवुड

पति राज कुंद्रा की तरह शिल्पा शेट्टी भी रही हैं कई विवादों में, ये हैं सबसे बड़े मामले

वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन आज हम आपको शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवादों के बारे में बताना चाहते है, जो बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहे थे। जी हां शिल्पा शेट्टी का विवादों से रिश्ता काफी पुराना है, तभी तो कुछ गलत न करने के बावजूद भी वह लोगों की नजरों में आ ही जाती है। तो चलिए अब आपको शिल्पा शेट्टी के जीवन से जुड़े कुछ खास किस्सों अर्थात विवादों के बारे में बताते है।

शिल्पा शेट्टी का विवादों से है पुराना रिश्ता :

अब ये तो सब को मालूम ही है कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है और वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम भी कर चुकी है। इसके इलावा वह अपनी फिटनेस और खूबसूरत अदाओं के चलते भी मीडिया की नजरों में बनी रहती है। वही अगर हम शिल्पा शेट्टी से जुड़े पहले विवाद की बात करे तो ये तब की बात है जब शिल्पा शेट्टी विदेशी रियलिटी शो बिग ब्रदर 5 की शूटिंग कर रही थी। तब इस शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा शेट्टी को लेकर गलत टिप्पणी की थी और इस बात के लिए जेडी गुडी की भारत में काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि इस विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी की हिम्मत की भारत में खूब तारीफ हुई थी।

शिल्पा शेट्टी पर लग चुका है घर तोड़ने का इल्जाम :

अब अगर हम दूसरे विवाद की बात करे तो शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने का इल्जाम भी लगाया गया था। जी हां जब शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को डेट कर रही थी, जो कि पहले से शादीशुदा थे, तब राज कुंद्रा की पहली पत्नी को ये बात पता चलने पर उन्होंने शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने का इल्जाम लगाया था। फिर बाद में राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा से माफी मांगी और इसके बाद राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे कर शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली।

अदालत तक पहुंच गया था ये विवाद :

बता दे कि ये साल 2006 की बात है, जब शिल्पा शेट्टी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रीमा सेन ने एक तमिल मैगजीन के लिए बो’ल्ड फोटोशूट करवाया था। तब शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन के इस फोटोशूट की खूब आलोचना की गई थी और मदुरई अदालत में इन दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का इल्जाम भी लगाया गया था। मगर शिल्पा शेट्टी ने सभी इल्जामों को गलत बताया था और साथ ही ये भी कहा था कि उन्होंने कोई बो’ल्ड फोटोशूट नहीं करवाया।

इस विवाद में फंस गया था शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार :

गौरतलब है कि इस विवाद में सिर्फ शिल्पा शेट्टी ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी बुरी तरह से फंस गया था, जब ये खबरें सामने आई थी कि शिल्पा शेट्टी के परिवार के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध है। हालांकि शिल्पा शेट्टी के परिवार ने कहा था कि ये सच नहीं है और ऐसे इल्जाम सिर्फ शिल्पा शेट्टी की छवि को खराब करने के लिए लगाए जा रहे है।

रिचर्ड गेर के साथ शिल्पा शेट्टी ने बटोरी थी खूब सुर्खियां :

अब अगर आखिरी विवाद की बात करे तो शिल्पा शेट्टी साल 2007 में एड्स से संबंधित मुद्दे को लेकर जागरूकता फैलाने हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। जहां उनके साथ हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर भी थे और तब रिचर्ड ने अचानक ही शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। जिसके चलते शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में आ गई थी और भारत में भी इस विवाद की खूब चर्चा हुई थी।

दरअसल भारतीय लोगों का कहना था कि ऐसे कैसे कोई विदेशी कलाकार भारतीय एक्ट्रेस को किस कर सकता है। हालांकि इस विवाद पर सफाई देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि वो क्या प्रतिक्रिया दे।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो शिल्पा शेट्टी का विवादों से रिश्ता काफी पुराना है और वर्तमान समय में भी वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती है।

यह भी पढ़ें : जानिए राज कुंद्रा के जीवन से जुडी हुए ये दिलचस्प कहानी, 18 साल की उम्र में करते थे ये काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker