राशिफल

राशिफल 22 जनवरी 2021 : आज इन जातकों को परेशानी में डाल सकती है गलत संगत, लेकिन इनका माँ संतोषी की कृपा से बढ़ेगा हर क्षेत्र में नाम

Rashifal 22 January 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को घर बैठ कर शिक्षा हासिल करने के साधन ढूंढने चाहिए और इसी दिशा में कोशिश करते रहना चाहिए, इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके इलावा आपके घर परिवार में जो समस्या चल रही थी, अब वो दूर हो सकती है। बता दे कि अपने मन को निराश न करे और आज आप जितना समय खुद को देंगे, उतना ही शांत महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है और परिवार के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। जिससे परिवार का माहौल काफी खुशनुमा होगा और किसी गरीब को लाल कपड़े दान करना काफी फायदेमंद रहेगा। हालांकि आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इसके इलावा जो लोग अपने प्रेमी से दूर रहते है, वे अपने प्रेमी के साथ बातचीत करके अपनी गलतफहमियों को दूर कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। हालांकि अपने जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मधुर होंगे। बता दे कि आपको किसी पर भी सोच समझ कर विश्वास करना चाहिए, क्यूकि सामने वाला व्यक्ति आपके विश्वास का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि बदलते मौसम के कारण दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए और कुछ बातें ऐसी है, जिन्हें बाद में सुलझाने की बजाय, आपको आज ही निपटा लेनी चाहिए। इसके इलावा तनाव और दबाव से दूर रहे, क्यूकि ये आपको कमजोर बना सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों पर ईश्वर की असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि आपको मंदिर में जा कर दीपक जरूर जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बनेंगे और चिंताओं का बोझ भी हल्का होगा। इसके साथ ही आज आपको स्वादिष्ट भोजन खाने को मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोग करियर को लेकर थोड़ा आलस्य दिखा सकते है और आज का काम कल पर टाल सकते है। हालांकि आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग भी बन रहे है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को जीवन में कुछ नयी चीजें करनी चाहिए और अपने अंदर उत्साह कम नहीं होने देना चाहिए। जी हां अपनी इच्छाओं को महसूस करके उन्हें पूरा करने और आगे बढ़ने की कोशिश करे। इसके साथ ही उन लोगों से सम्पर्क करे, जिनसे काफी लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है और अगर बीमा करवाने के बारे में सोच रहे है, तो यह समय सही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों को पुरानी बातें नहीं सोचनी चाहिए, क्यूकि उन बातों को सोचने का कोई लाभ नहीं। इसके इलावा आज आपको सुस्ती सी महसूस हो सकती है, तो स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे। बहरहाल आज गौशाला में घास और धन का दान दे तथा जीवन के रस का आनंद ले।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव हो सकते है और आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते है। इसके साथ ही अपने उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपके कामकाजी रिश्तें और बेहतर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को अपने जीवन में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे और परिवार की स्थिति भी ठीक रहेगी। हालांकि पिता के साथ कुछ कहा सुनी हो सकती है और आपके पार्टनर को आपके घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है। तो ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करे। इसके इलावा मकान और जमीन खरीदने के लिए यह सही समय नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को नौकरी या व्यापार के कारण अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। इसके इलावा घर की सजावट पर भी आपका धन खर्च हो सकता है, लेकिन साथ ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी आएंगे। बहरहाल आज के दिन मीठी चीजों का सेवन करना काफी लाभकारी रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपकी पत्नी में है ये आदतें तो चमक सकती है आपकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button