
राशिफल 13 दिसंबर 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, मनोनुकूल होंगे सोचे हुए काम, पारिवारिक संबंध होंगे घनिष्ठ, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 13 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। आज आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है कुछ गलत निर्णय नहीं ले पायेंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम में आपका ध्यान खूब लगेगा और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी वाले लोगों को ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। बिजनेस में नया प्लान बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है, इसलिए आराम करना जरूरी है। पैसों की स्थिति भी ठीक रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। धन सम्बन्धी विवाद में न पड़ें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान महसूस होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। परिवार के बड़े लोग आपका मार्गदर्शन करेंगे, जिससे आपको सही रास्ता मिलेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम में थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस तली-भुनी चीजों से दूर रहें। शाम का समय परिवार के लिए अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में शांति और प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। घर के बड़ों का पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें, आपके साथ सब बेहतर होगा। अनुभवी व सात्विक विचार के लोगों की सलाह से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज भावनाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, इसलिए शांत दिमाग से काम करें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए गुस्सा न करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का खाना खाएँ। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बस बेवजह खर्च करने से बचें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। फिजूलखर्ची से बचाव करें। आज आपकी परिवार में किसी के साथ अनबन होने की संभावना है। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले उन्हें पूरी तरह से परख लेना होगा। समाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज काम-काज में व्यस्त रहेंगे। जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन हल्का महसूस होगा। छोटी यात्रा का भी योग है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






