राशिफल

राशिफल 2 फरवरी 2021 : आज बजरंग बली हनुमान इन जातकों के जीवन से हर लेंगे सारे दुख, मिलेगी मनचाही नौकरी और दूर होंगे घरेलू कष्ट

Rashifal 2 February 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों के मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा, जिससे आपको काम करने की अधिक ऊर्जा मिलेगी। बहरहाल अगर किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है, तो उसका हल भी जल्दी ही मिल जाएगा। जहाँ एक तरफ परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा, वही दूसरी तरफ जीवनसाथी से हल्की फुल्की नोंक झोंक हो सकती है, ऐसे में इस नोंक झोंक को गंभीरता से न ले।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों की काम के प्रति दिलचस्पी अधिक रहेगी और इसके साथ ही आप तनावपूर्ण स्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। वैसे आपको घर में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। इसके इलावा बाहरी लोगों से मिलते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरते।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है, लेकिन आप इसी तरह से मन लगा कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को हंसी मजाक में कही गई बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, बल्कि मस्ती मजाक करना चाहिए। इसके इलावा स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे और किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर ले। बता दे कि आपके बात करने के तरीके की लोग काफी तारीफ करेंगे और आपके विचारों को स्वीकार भी करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों को न्यायालय से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, वरना काफी बड़ा नुक्सान हो सकता है। बता दे कि नयी योजनाओं का आपको वैसा परिणाम नहीं मिलेगा, जैसा आपने सोचा था, लेकिन फिर भी आप निराश न हो। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को आज किसी खास दोस्त से सरप्राइज मिल सकता है और आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे। हालांकि माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि उन्हें घुटनों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसके इलावा किसी नयी जगह पर जाने के लिए यह सही समय नहीं है, इसलिए सतर्क रहे और कही बाहर न जाएँ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को कुछ समय खुद के लिए भी निकलना चाहिए और अपने आने वाले जीवन तथा लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। बता दे कि किसी बात के कारण आपको निराशा हो सकती है, ऐसे में किसी जरूरतमंद को अन्न दान करे, इससे मन प्रसन्न होगा और धन लाभ भी होगा। बहरहाल आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा और परिवार में भी कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। इसके इलावा किसी भी प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने का यह उचित समय है। बहरहाल अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो जॉगिंग या योगा जरूर करे और पिता के आदेश अनुसार चलने की कोशिश करे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों को निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए और पैसों को वैसे भी जल्दी नजर लग सकती है, इसलिए ज्यादा दिखावा न करे। जहाँ एक तरफ परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी, वही दूसरी आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, इससे आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके इलावा सामाजिक दृष्टि से कोई आपका अपमान न कर पाएं, इस बात का पूरा ध्यान रखे। हालांकि आपको नौकरी बदलने का मौका भी मिल सकता है, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा। इसके साथ ही दांत से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों के मन में कई तरह की चिंताएं पनप रही है, जिसके कारण इनका काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों के कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे और व्यापार में नए संबंध बनने के साथ साथ परिवार के लिए आज का दिन खास रहेगा। बता दे कि जमीन और मकान खरीदने के लिए यह समय सही नहीं है। हालांकि आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : स्त्री के ये गुण ले जाते हैं उसके पति को शिखर में, हर नारी को पता होनी चाहिए कुछ बातें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button