राशिफल

राशिफल 12 मार्च 2023 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा दृष्टि से इन जातकों के जीवन में होगा नया सवेरा, नौकरी और व्यापार में होगा मनोवांछित लाभ, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

Rashifal 12 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके आसपास का वातावरण बदलता हुआ नजर आ रहा है, जिसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी नजर आएगा। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। आप अपने परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण भी परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी क्योंकि जिस आर्थिक मुनाफे के लिए आप काफी वक्त से प्रयास कर रहे थे वो आज आपको मिलने की संभावना है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप जो भी बोलें बहुत सोच समझ कर बोलें। वर्तमान परिस्थितियों से संतुष्ट रहेंगे। परिवार और मित्रों का आप पर पूरा सहयोग एवं समर्पण रहेगा। हेल्थ में अपनी आंखों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार से सहयोग मिलेगा। काम से संतुष्टि होगी। जल्दबाजी न करें। आपके अथक प्रयासों से व्यवसाय में विशेष सुधार आएगा तथा नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जिन्हें अपने अत्यन्त विश्वसनीय व निकट समझ रहे थे, उनका व्यवहार झटका दे सकता है। किसी कीमती चीज की खरीदारी संबंधी प्लान बनेगा। आपका पूरा समय किसी कार्य के प्रति रूपरेखा बनाने में व्यतीत होगा। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। बोलने पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गुस्से और जिद की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती है। संबंधों को संभाल कर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़े। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्य में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

किसी को दिया हुआ धन प्राप्त होने में कठिनाई आ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। जरूरत से अधिक जिम्मेदारियां लेने की वजह से परिस्थिति जटिल बन सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी चाहिए। उच्च शिक्षा संबंधित बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा। साथ में आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए भी प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी। इस समय आप सब कुछ स्थगित कर सकते हैं और कड़ी मेहनत करने से बचने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करें। प्रकृति के सानिध्य में भी रहे। घर की कोई खास वस्तु खराब हो सकती हैं। किसी खास व्यक्ति के कारण आपको तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप कुछ चिंता में रहेंगे और आज रिश्तों में भी कई बदलाव आ सकते है। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बता दे कि बढ़ते हुए खर्च के कारण इस राशि के लोगों का मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आज किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न करे, यही आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि आज समय आपके साथ है, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो। इसके इलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको दिए जा सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर बनाई गई योजनाए आज क्रियान्वित होंगी। किसी काम को पूरा करने में घर के बुजुर्गों की सहायता आपको बड़ा लाभ पहुंचा सकती है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। आज कुछ लोग आपकी तरक्की पर विरोध भी करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button