राशिफल

राशिफल 10 अक्टूबर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, किसी पुराने मामले में मिलेगी जीत, करियर में बढ़ेंगे आगे, प्रेम संबंध दे सकते हैं धोखा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 10 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 October 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। काम से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने के लिए वक्त लगेगा। लेकिन अधिक मेहनत द्वारा आप इसे ठीक कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपमें लिखने की कला भरपूर है लेकिन प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। इस समय आपको कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए, जो बोलना चाहते है वो बोल दें। कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पिछले दिनों में यदि आपको कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम करना पड़ा है तो अपनी मेहनत के मीठे फल का स्वाद भी आपको चखने को मिल सकता है। पिता के संबंधों पर खास ध्यान दें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। अपने पर आलस को हावी न होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी भी मामले में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ यादगार क्षणों का आनंद ले सकते हैं। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyअगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।  काम से संबंधित जिन बातों की जानकारी है। उसी से संबंधित जिम्मेदारियां लें, वर्ना काम पूरा नहीं होगा। साथ में मानहानि का भी सामना हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सावधानी से करें। आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगें। कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी प्रकार की त्वचा संबंधी इन्फेक्शन होने की आशंका है। इसलिए हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। अपनी सूझ बुझ से आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आज आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। धैर्य और हिम्मत के साथ यदि फैसले लेंगे तो स्थिति सामान्य हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लोगों द्वारा अपनी गलतियों का एहसास न होना और न ही जिम्मेदारी लेना, इस बर्ताव को देखकर आप जरूर से अधिक बेचैन हो सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज के दिन का आसान कामकाज आपको आराम के लिए काफी वक्त देगा। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। आपका किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए, नाराज होंगे पितृ, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button