राशिफल

राशिफल 30 मई 2023 : आज इन जातकों के ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, भगवान बजरंग बली हनुमान की रहेगी असीम कृपा, बढ़ेगा समाज में नाम, लेकिन गलत संगत से रहें सावधान

Rashifal 30 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर उचित ध्यान दें। आज धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, आज आप वरिष्ठ लोगों से बात करके उनके अनुभवों को सुन सकते हैं। आज आप किसी काम में नादानी भी कर सकते हैं। जिससे आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। दिन थकाने वाला रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। प्रेमियों के लिए अपने प्रेमी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा दिन है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आपने किसी को धन उधार दिया है तो इस समय आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग हैं। आज अपने आसपास के लोगों को आप ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। हालांकि नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में हर काम आज सतर्कता के साथ करें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर हम सिंह राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोग छुट्टी का प्लान बना सकते है और खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकते है। इसके इलावा बदलते मौसम के कारण थकान महसूस हो सकती है। जहाँ एक तरफ आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ जो विद्यार्थी है उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। अचानक वित्तीय लाभ की स्थितियों में होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, पुराना असाइनमेंट पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समस्याओं को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। हल्की-फुल्की खासी, जुकाम जैसी समस्या महसूस से सकती है। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारें क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार जीत होगी। आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव देखे सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको आज के दिन मिल सकता है। आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बहस बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने कार्यों में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु धैर्य रखें समय अनुसार सब ठीक भी होता जाएगा। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कुछ स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। आज छोटे बच्चों पर ध्यान दें अचानक बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करना चाहिए, यदि कोई फैसला लेने की सोच रहे हैं तो उनका सहयोग आपके बहुत काम आने वाला है। आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय अपने लक्ष्य और योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। धार्मिक तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के बावजूद आपका खर्चा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। भाइयों और मित्रों के विषय में कुछ चिंता रहेगी, ऐसे में उनके संपर्क में रहना चाहिए। संतान की पढ़ाई को लेकर ध्यान रखना होगा। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। धन के मामलों में पर्याप्त सफलता मिलेगी। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। इष्ट देव को पीली मिठाई का भोग लगाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button