अध्यात्मधर्म-कर्म

जानिए आखिर धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है और क्या है अशुभ

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye : बता दे कि दीवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है और इस दिन कई नयी नयी चीजों की खरीददारी की जाती है। अब यूँ तो पितृ पक्ष श्राद्ध खत्म होने के बाद से ही दीवाली की खरीददारी शुरू हो जाती है, लेकिन फिर भी धनतेरस का दिन खरीददारी करने के लिए काफी शुभ माना जाता है। हालांकि धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है और क्या अशुभ होता है, इसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता। इसलिए आज हम आपको इस त्यौहार से संबंधित कुछ खास जानकारी देना चाहते है। वैसे आज कल ऑनलाइन शॉपिंग का भी जमाना है तो ऐसे में आप ऑनलाइन भी अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते है।

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ

धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना होता है शुभ :

अब अगर हम शुभ चीजों की बात करे तो धनतेरस के दिन शंख खरीद कर घर में लाने के बाद पूजा की अलमारी या मंदिर में रख दे और इसे रोज बजाएं। जी हां इस दिन शंख खरीदना शुभ माना जाता है। इसके इलावा इस दिन सोना या चांदी खरीदने से भी व्यक्ति के भाग्य में उन्नति होती है और भाग्य उदय होता है।

इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस पर बर्तन या धातु की कोई वस्तु और सोने चांदी के गहने खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा लक्ष्मी माँ की कृपा बनी रहती है।

गौरतलब है कि इस दिन स्फटिक का श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है और इसे घर में लाने से लक्ष्मी माँ और भी ज्यादा प्रसन्न हो कर आप पर अपनी कृपा बरसाती है। फिर दीवाली की शाम श्रीयंत्र और माँ लक्ष्मी की पूजा करे और पूजा करने के बाद श्रीयंत्र को किसी साफ कपड़े में बाँध कर धन स्थान पर रख दीजिये। इससे आपके घर में पैसों की बरकत हमेशा बनी रहेगी।

बता दे कि धनतेरस के दिन नयी झाड़ू खरीदने से घर से नकारात्मक शक्तियों दूर रहती है। इसके इलावा धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर जरूर लाएं और लक्ष्मी पूजा के दौरान इसकी भी पूजा करे। फिर इन कौड़ियों को वही रख दे जहाँ आप धन रखते है, इससे आपके धन में कभी कमी नहीं होगी।

धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना होता है अशुभ :

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ

अब अगर हम अशुभ चीजों की बात करे तो इस दिन लोहे या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए और अगर आपने बर्तन खरीद लिया है तो खाली बर्तन घर में न लाएं, बल्कि उसमें कुछ अनाज या खाने की वस्तु बाजार से खरीद कर डाल ले। फिर घर में आने के बाद उस बर्तन में तुरंत पानी भर दे। इस दिन काला रंग पहनना काफी अशुभ माना जाता है, तो इस दिन काले रंग की वस्तु न खरीदे। इस दिन तेल या एल्युमीनियम से बने बर्तन भी भूल कर न खरीदे। इसके इलावा इस दिन कांच से बना सामान या लोहे से बनी वस्तुएं तो कभी नहीं खरीदनी चाहिए, क्यूकि इससे बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है।

तो अब तो आपको पता चल गया होगा कि धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है और क्या खरीदना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button