
राशिफल 10 फरवरी 2026 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, व्यापार में आएगी तेजी, सफलता के मामले में रहेंगे अव्वल, लेकिन ये हो सकते हैं थोड़े निराश
Rashifal 10 February 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 February 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आशा और विस्तार का है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आप दूसरों को प्रेरित करने में सफल रहेंगे। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज का दिन मान-सम्मान और सफलता से जुड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन सोच-विचार और योजनाओं को अमल में लाने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी सूक्ष्म दृष्टि से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, निवेश से पहले सलाह लें। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। स्वास्थ्य में पेट या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज माता पिता के सहयोग से समाज में आप अपने जीवन में अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। यदि आप कोई न एक व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज कर लीजिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। दूसरों की सेवा तथा सहयोग का भाव मन में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए समय संघर्षपूर्ण है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। जीवनसाथी से बिगडते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और पुराने काम पूरे होंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। मानसिक रूप से भी थकान रहेगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका प्रभाव और आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सम्मान और प्रेम मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अहंकार से दूरी बनाए रखें। विनम्रता आपके व्यक्तित्व को और ऊँचाई देगी। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। आपकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अनावश्यक नकारात्मक विचारधारा के लोगों से भी दूर रहें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज भावनाएँ थोड़ी संवेदनशील रहेंगी। आप अपनों से भावनात्मक सहयोग की उम्मीद करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, लेकिन मन काम में कम लगेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। पारिवारिक जीवन में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान हो सकती है। आज खुद को दोष देने से बचें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपकी सोच में बदलाव आएगा जिससे आपको सम्मान व यश की प्राप्ति होगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। व्यापार से जुड़े सभी मामले पूरे हो जाएंगे। अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं तो, उसे पाने के लिए आप प्रयास करेंगे। आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन मानसिक हलचल से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बार-बार योजनाएँ बदलनी पड़ सकती हैं, जिससे बेचैनी बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में संवाद की कमी से गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों और सिर से जुड़ी परेशानी संभव है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 February 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






