बॉलीवुडवायरल

मुम्बई पुलिस ने कहा, सुशांत की मैनेजर नहीं थी दिशा, सामने आई और भी कई बातें

बता दे कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर काफी बारीकी से छानबीन कर रही है और इसी छानबीन के दौरान ये सच सामने आया है कि दिशा सालियान असल में सुशांत की मैनेजर नहीं थी और इस बात का खुलासा खुद मुंबई पुलिस ने किया है। दरअसल दिशा कॉर्नर स्टोन नाम की एक कंपनी में सेलिब्रिटी मैनेजर के रूप में काम करती थी और कंपनी द्वारा दिए गए काम के सिलसिले में ही वह सुशांत से मिली थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि दिशा महज तेईस दिनों के काम के लिए सुशांत सिंह राजपूत के सम्पर्क में आई थी।

सुशांत की मैनेजर नहीं थी

इस वजह से एक दूसरे को जानते थे सुशांत और दिशा :

इस बारे में मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्होंने दिशा के दोस्तों, परिवार वालो और कंपनी से बात करके ये जानकारी हासिल की है कि दिशा और सुशांत केवल प्रोफेशनल रूप से ही एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसके इलावा न तो दोनों के बीच कभी कोई बातचीत होती थी और न ही दोनों में कोई दोस्ती थी। गौरतलब है कि दोनों के व्हाट्स एप्प स्क्रीनशॉट देख कर ये साफ पता चलता है कि मरने से करीब दो महीने पहले दोनों कई कंपनियों के प्रमोशन से जुडी हुई बातें ही करते थे। हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि आठ जून को दिशा के मरने के करीब छह दिन बाद सुशांत की भी मौत हो गई।

सुशांत की मैनेजर नहीं थी

केवल 23 दिन सुशांत के सम्पर्क में थी दिशा सालियान:

बता दे कि एक अप्रैल को दोनों के बीच खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल के एक ब्रांड का प्रमोशन करने की बात हुई थी और फिर सात अप्रैल को पब्जी गेम के प्रमोशन को लेकर दोनों में बातचीत हुई थी। इसके बाद दस अप्रैल को दिशा ने सुशांत को पब्जी कंपनी से हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा दिया। तो इस तरह से एक अप्रैल से लेकर करीब तेईस अप्रैल तक दिशा और सुशांत के बीच किसी न किसी ब्रांड के प्रमोशन को लेकर केवल प्रोफेशनल रूप से बात होती थी। बहरहाल मुंबई पुलिस द्वारा इन बातों को इसलिए जाहिर किया गया है, क्यूकि सोशल मीडिया पर सुशांत और दिशा दोनों के रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाएं जा रहे थे, लेकिन अब ये बात साफ हो चुकी है कि ये दोनों एक दूसरे को सिर्फ काम के सिलसिले में ही जानते थे और एक दूसरे से बात करते थे।

सुशांत की मैनेजर नहीं थी

दिशा के दुनिया से जाने के बाद इस बात से चिंता में थे सुशांत :

बता दे कि दिशा कभी सुशांत की मैनेजर नहीं थी, लेकिन फिर भी ये बातें लिखी गई कि दिशा की मौत की वजह से ही सुशांत परेशान थे और इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। यहाँ तक कि खुद सुशांत को भी इस बात का एहसास हो गया था कि अब दिशा की मौत के साथ उनका नाम जोड़ा जाएगा और उन्होंने अपने कुछ खास दोस्तों से इस बारे में बात भी की थी। जी हां सुशांत इस बात से भी परेशान थे कि उनके और दिशा के बारे में काफी गलत बातें बोली जाएँगी, जब कि उन दोनों के बीच कोई रिश्ता भी नहीं था। शायद इसे ही छोटी सी बात का मुद्दा बनाना कहते है और गलत बात को कैसे बढ़ावा देना चाहिए ये सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को बखूबी पता है।

यह भी पढ़े : सुशांत के अलविदा कहने के बाद पहली बार बोले उनके पिता, इंडस्ट्री के बारे में बताई ये बड़ी बातें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker