राशिफल

राशिफल 20 मार्च 2022 : आज का दिन इन जातकों के लिए हो सकता है चुनौतियों भरा, नहीं मिलेगा मनोवांछित फल, लेकिन इन पर प्रसन्न रहेंगे भगवान सूर्यदेव

Rashifal 20 March 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।  मौसम के बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। योगा और व्यायाम को भी समय दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वक्त का सही इस्तेमाल करते हुए अपने प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखनी होगी। कुछ निर्णय को अमल में लाते समय लोगों का साथ अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलेगा, इसलिए खुद पर विश्वास बनाए रखें और परिस्थिति को बदलने की कोशिश करते रहें। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रो से आपको भेट मिलने की आशंका है। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन का कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा। आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। रक्त सम्बन्धी रोग के मामले में पर्याप्त सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है। लव लाइफ के लिए बहुत खास और यादगार दिन है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। युवा वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। उठापटक के चक्कर में पड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप नया वाहन या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। जीवनसाथी का व्यवहार दुःखी कर सकता है, पार्टनर के प्रति गुस्सा बढ़ सकता है। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थी व व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें। रूपए-पैसे के लेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत में कुछ निर्णय लेते समय आपको कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में हैं तो उस इंसान के साथ आपकी आज पहली मुलाकात हो सकती है। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवन से संबंधित भागदौड़ को कम करने की कोशिश करनी होगी। जिन बातों की वजह से मन को प्रसन्नता प्राप्त होती है, केवल उन पर फिलहाल ध्यान बनाए रखें। नई बातों को सीखने की कोशिश आपको आनंद दिलाएगी। आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विरोधी आज परास्त होंगे। आप अनजाने में ही उनके विरुद्ध कार्यवाही कर बैठेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी के व्यक्तिगत कार्य में हस्तक्षेप ना ही करें तो अच्छा है। उच्च लक्ष्य को पाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। हालांकि आपके परिजन आपकी उदासी से थोड़े परेशान रहेंगे। किसी भी बात पर त्वरित टिप्पणी से बचें। घुटनों सम्बन्धी समस्या रह सकती है। अनावश्यक चिन्ता से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button