अध्यात्मवास्तु

घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Home Vastu Tips : जब भी अक्सर हम घर बनाते हैं तो अपने घर को वास्तु के अनुसार बनाते है। लेकिन हम घर तो वास्तु के अनुसार बना लेते है लेकिन उसमें रखी हुई चीजें वास्तु के अनुसार नहीं रखते।  ऐसा करना कई बार घाटे का सौदा होता है इसलिए वास्तु दोष से बचने के लिए हमेशा चीजों को वास्तु के अनुसार रखें ताकि घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास ना हो। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो घर में फालतू पड़ी रहने से नकारात्मकता लाती है और आपका जीवन दुखमय बनाती है।

मकड़ी का जाला :

Spider Web

आप अक्सर अपने घर में मकड़ी के जाले को देखते होंगे और देखते ही उसे तुरंत हटाने की सोचते होंगे। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह आपके वास्तु के लिए अच्छा है। अगर आपके घर में मकड़ी का जाला ज्यादा दिनों तक रहता है तो यह आपके कारोबार के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए अपने घर में जब भी मकड़ी का जाला देखे उसे तुरंत हटा दें।

टूटी फूटी वस्तुएं :

कई बार घर का समान टूट जाता है तो हम उसे एक तरफ रख लेते है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी भी घर में टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए. क्योंकि यह वास्तु के हिसाब से गलत है। जैसे बंद पड़ी हुई घडी, टूटा हुआ झाडू, इलेक्ट्रॉनिक का सामान या बिना फ्रेम वाली तस्वीरें।  इस तरह का टुटा हुआ सामान घर में कभी भी ना रखें। क्योंकि यह सब चीजें घर में मानसिक परेशानियों का कारण बनती है।  Home Vastu Tips

पुराने कटे फटे कपड़ों की पोटली :

Old Clothes

हमारे घर की अलमारी में हम पुराने कपड़े पोटली बनाकर रख देते है। क्या आपको पता है ऐसा करना गलत है। क्योंकि फटे हुए कपड़े रखने से घर में झगड़ा होने का खतरा रहता है। क्योंकि फटे हुए कपड़े घर में वास्तु दोष लेकर आते है। घर के वास्तु दोष को ठीक रखने के लिए कभी भी गर फटे हुए कपड़े न रखे हैं इन्हें किसी जरूरतमंद को दे दे।

देवी देवताओं की मूर्ति :

God Murti

कई बार हमारे हाथ से मूर्तियां छुटकर गिर जाती हैं और टूट जाती है। इसलिए टूटी मूर्ति को घर में रखने की बजाए बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। टूटी हुई मूर्तियों को कभी भी अपने घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना घर के वास्तु के लिए अच्छा नहीं होता। इसलिए जब भी आपके हाथ से कोई मूर्ति टूट कर गिर जाए तो उसे तुरंत जल में प्रवाहित कर दें।

सजावट वाली वस्तुएं :

कई बार लोग अपने घर में अच्छा लुक देने के लिए नकली पौधे लगा देते है। जबकि ऐसा करना पारिवारिक संबंधों के लिए गलत है। क्योंकि नकली कांटेदार पौधे संबंधों में चुभन पैदा करने लगते है. जो कि हमारे रिश्तो के लिए सही नहीं है और ऐसी नकली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं इसलिए ऐसी चीजों से परहेज रखना चाहिए। Home Vastu Tips

टूटी हुई टेबल कुर्सी :

Table And Chairs

अगर आपके घर में कोई टेबल कुर्सी टूट गई है तो उसको तुरंत अपने घर से हटा दे क्योंकि ऐसा करना आपके कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। अगर आपके घर में टूट चीज पड़ी रहती है तो यह आपके घर के वास्तु के लिए अच्छी नहीं है। यह आपके पैसों की तरक्की को भी रोक देती है। अपने सोफा और बेड पर हमेशा साफ सुंदर चद्दर बिछा कर रखे क्योंकि सफाई से शुद्धता आती है और नकारात्मकता दूर होती है।

यह भी पढ़े : इन राशियों की बीवियां होती है बहुत जासूस, जरा संभलकर रहे पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button