रिलेशनशिप

दुल्हन के भाई के इस अंदाज पर कायल रह गया दूल्हा, दिल जीत रहा शादी का ये वीडियो

शादी किसी भी इंसान के लिए सबसे प्यारा संयोग होता है। कोई भी लड़की या लड़का जब शादी के पवित्र बंधन में बंध रहा होता है तो जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करने के बारे में सोच रहा होता है। आजकल ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादियों में गिफ्ट का प्रचलन आम है और यह आम प्रचलन तब खास हो जाता है जब आपको आपकी मनपसंद गिफ्ट सरप्राइज के तौर पर दी जाती है।

दुल्हन को भाई ने दिया गिफ्ट :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जब दुल्हन और दूल्हा स्टेज पर खड़े होते हैं तब दुल्हन का भाई दूल्हे की पसंद की गिफ्ट जब अपने पॉकेट से बाहर निकालता है तब उसी पल दुल्हन और दूल्हा दोनों उस गिफ्ट को देखकर बहुत ही सरप्राइज होते हैं। दरअसल जब लड़की का भाई स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के सामने बॉक्स खोलता है तब उसमें दुल्हन के पसंद का फोन होता है और यह फोन दुल्हन का भाई उसे सरप्राइज के तौर पर देता है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि यह गिफ्ट पाकर दुल्हन और दूल्हा दोनों हैरान होते हैं और उसके साथ साथ दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

इंस्टाग्राम पर है यह वीडियो :

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है। Behan Bhai Ka Unlimited Pyar के नाम से है इंस्टाग्राम अकाउंट। वीडियो इतना प्यारा है कि आप जब भी इसे देखेंगे तो आपको बार-बार देखने का मन करेगा। यह वीडियो खास कर उन भाई बहनों के लिए है जो एक दसरे से बेहद ही प्यार करते हैं। इस वीडियो पर एक यूजर लिखती है ,’आई लव यू भाई’ दूसरी यूजर लिखती है,‘आई मिस यू भाई एंड आई लव यू सो मच’ यह एक ऐसा वीडियो है जिसे देखने के बाद हर भाई बहन इमोशनल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : इस शख्स से है तारक मेहता की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता को प्यार, जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button