राशिफल

राशिफल 25 जून 2021 : आज इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, आर्थिक स्तिथि में होगा इजाफा, लेकिन इनको झेलनी पर सकती है किस्मत की मार

Rashifal 25 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। पैर दर्द के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है। कमीशन तथा बीमा संबंधी बिजनेस में लाभदायक स्थिति बन रही है। पूर्व में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। कहीं घूमने जाना चाहते है तो कुछ दिन यह विचार टाल दें। नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। तनाव और मानसिक थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। उनके समक्ष भावनाएं प्र्रकट करेंगे। गाय को गुड़-रोटी दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान देकर कार्य करें। आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विदेश जाने की उम्मीद बन सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyरिश्तों को संवारने पर जोर रहेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आज भाग्य आपके साथ है, लेकिन इसके बावजूद कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। बेहतर होगा कि अतीत को भूलकर सकारात्मक दिशा में कदम बढ़ाएं। जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोगात्मक व्यवहार आपको तनाव मुक्त रखेगा। कोई पुराना लेन देन आपको परेशान कर सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। यह दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। तरल चीजों का सेवन हितकर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन में कुछ समय के बाद परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होती जाएंगी। नये प्रयास का बेहतर परिणाम हासिल होगा। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्‍छा है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जिन बातों से आप सहमत नहीं है, ऐसी ऐसी बातों में लोगों का साथ बिल्कुल भी न दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिन बातों के कारण आपको तकलीफ का सामना हो रहा था, ऐसी बातों को पीछे छोड़कर आप अपने द्वारा बनाए गए उसूलों पर चलने की कोशिश करेंगे। भागीदारी में शुरू किया गया काम बीच में ही रोकना पड़ सकता है। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। खानपान का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी नकारात्मक आदतों में सुधार लाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति में कुछ मंदी रह सकती हैं। आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के आसार हैं। सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जो जिम्मेदारियां आपने उठाई हैं, उनको ठीक से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सेहत से संबंधित कुछ बातों की चिंता आज आपको अधिक रहेगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बातचीत तथा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है। काफी दिनों से चले आ रहा घरेलू मामला सुलझाने का सही समय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ये संकेत दिखें तो तुरंत समझ जाएं आपके घर में है वास्तुदोष, तुरन्त प्रभाव से करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button