राशिफल

राशिफल 31 अगस्त 2020 : आज इन राशियों को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, प्रसन्नता के साथ बीतेगा पूरा दिन

Rashifal 31 August 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको कुछ कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

धर्म सम्बंधित कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर के माहौल को ठीक रखेगा। अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दांत का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। सगें-सम्बन्धियों से रिलेशन मजबूत होते दिखाई दे रहें है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके सामने कोई बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हेल्थ की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी नौकरी में अच्छा करने के लिए अपने कौशल को बढ़ाएं। घरेलू विवाद होने की आशंका है जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो सकता है। अपने साथी के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए जो भी बात हो उनके सामने स्पष्ट रखें। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा खुद पर भरोसा करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग संभव है। परिवार में किसी नई खबर के कारण उत्साह का माहौल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के लोगों की बात ध्यान से सुनें और सोच-समझकर ही किसी बात पर फैसला करें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। अचानक कोई पडोसी किसी चीज की मांग कर सकता है। किसी अतिथि का आगमन संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के आसार बन रहे है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज परिवार के साथ समय बीतेगा जो आपको काफी आनंद महसूस कराएगा।मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द से आपको समस्या हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट सम्भव है। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। आभूषण का व्यापार करने वालों को बहुत सजग रहना चाहिए, नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। सेहत में पौष्टिक आहार और व्यायाम पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण अनुशासित व शांतिपूर्ण बना रहेगा। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होना आपकी चिंता का विषय हो सकता है। घर के नवजात शिशुओं का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई घरेलू संसाधन बिगड़ सकता है जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको बाहरी खानें से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं उचित समय है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। किसी घरेलू काम में आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। किसी मित्र के साथ भी आपके रिश्ते तनावपूर्ण होने के आसार है। सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों भरा हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : भगवान शिव का ये लौंग उपाय पलभर में हर लेगा आपके सारे दुःख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button