राशिफल

राशिफल 29 जुलाई 2020 : भगवान गणेश की दया से आज पलटेगा इन राशियों का भाग्य, ग्रह दे रहे है शुभ संकेत

Rashifal 29 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह से आपकी मान हानि होने की संभावना है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने परिजनों के साथ इज्जत से पेश आएं परिणामस्वरूप वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी बात कहने के लिए आज आप बहुत उत्सुक रहेंगे। कपूर जलाकर अपने पूज्य देव की पूजा करें, कष्ट दूर होंगे। अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों पर नजर रखें वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Lord Ganesh

अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। गणेश भगवान के सामने दीपक जलाएं और लड्डू का भोग लगाएं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। पारिवारिक मुश्किलें धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। पाचन संबंधी समस्या आपके दिन को प्रभावित कर सकती है। पिता के संबंधों पर खास ध्यान दें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है। व्यापार में नए-नए आइडिया आएंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपको आर्थिक लाभ और संपत्ति भी दिला सकता है। कोई भी जवाब देने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

 विरोधी आप को निचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। गायों को हरा चारा डालें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button