राशिफल

राशिफल 8 सितम्बर 2022 : इन जातकों के लिए वरदान साबित होगा आज का गुरूवार, बरसेगी माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा, जीवन में आयेगी सुख-समृद्धि

Rashifal 8 September 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करे। व्यापारियों के लिए परंपरागत व्यवसाय के रास्ते आर्थिक दृष्टि से सफल होंगे। किसी तरह की शारीरिक पीड़ा की आशंका है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज पैसों का लेनदेन मत कीजिए। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी हताश कर सकती हैं इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि आपको कोई छोटी सी बीमारी हो सकती है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। इसके इलावा घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। हालांकि रिश्तों में नयी शुरुआत होने के योग भी बन रहे है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले हैं। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और कोई नजदीकी यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोग दिन भर घर के कामों में उलझे रहेंगे और साथ ही भविष्य से संबंधित योजनाओं की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। यहाँ तक कि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप कई योजनाएं बना सकते है। ऐसे में अधिक काम होने के कारण आपको थकावट सी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से कुछ तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। आपको जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों के चलते कानूनी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें। ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। आप अपनी सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में भी नई चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप अपने साथी के साथ नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पीठ पीछे षडयंत्र का सामना करना पड़ेगा साथ ही वरिष्ठों का भी सहयोग कम मिलने की शिकायत रहेगी। आपके काम का दबाव बढ़ सकता है, आपको थोड़ी मजबूती से काम लेना होगा। आय की मात्रा में बढ़ोतरी होती हुई देखने को मिल सकती है। पुराने रोगों के प्रति थोड़ा सा ध्यान देना आपके लिए जरूरी साबित होने वाला है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कुंभ राशि के सबसे बड़े दुश्मन होते है इन राशियों के लोग, हमेशा रहें इनसे सचेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button