राशिफल

राशिफल 30 मार्च 2021 : आज इन जातकों को बजरंग बलि हनुमान देंगे खुशियों का तोहफा, लेकिन इनके लिए यह मंगलवार हो सकता है थोड़ा कष्टकारी

Rashifal 30 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने अध्ययन पर ध्यान दें। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां महसूस होंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलेग तथा आप राहत की सांस लेंगे। आप अपनी क्षमता तथा बुद्धिमत्ता का उपयोग अपने विकास के लिए करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद तथा अनुशासित रहेगा। प्रेम प्रसंग या कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। किसी फोन कॉल्स अथवा ईमेल द्वारा कोई लाभदायक सूचना मिल सकती हैं। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। दूसरों की कही बातों से विचलित न हों। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। आप अपने विरोधियों की हरकतों पर थोड़ा नजर रखें। मनचाहा काम न होने के कारण नाराजगी का सामना होगा। योग्य खानपान ना होने के कारण शरीर में असंतुलन बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पड सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। इस दौरान आप खर्चे करने से ज्यादा बचत करने और निवेश करने में इच्छुक रहेंगे। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाकर आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण करने का भी है। आपके साथ धोखाधड़ी तथा विश्वासघात हो सकता है। रोज सुबह घर के बड़े-बुजुर्गों का पैर छुएँ और उनका आशीर्वाद लें यह आप में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बेवजह दूसरों के मामलों में बोलने से बचें अन्यथा आपके लिए अपमानजनक स्थिति बन सकती है। धार्मिक व मांगलिक आयोजन में आपकी व्यस्तता रह सकती है। विवाहित जोड़े अपने रिश्ते में कुछ भावनात्मक उठापटक का सामना कर सकते हैं। कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी भी स्थिति को स्वयं सफलतापूर्वक हल कर लेते हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने का उचित समय है। वाहन अथवा भूमि संबंधी खरीदारी भी संभव है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावनाएं बन रही है, मनचाहा ट्रांसफर मिलने में परेशानी आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन मन नकारात्मक विचारों के प्रति रुझान ज्यादा होगा, इसलिए खुद को संयमित रखें और किसी के साथ बहस में न उलझें। आकस्मिक खर्चे परेशान करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो जाने या गुम हो जाने का भय है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिनसे कुछ तनाव भी रह सकता है। नाक-कान सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज लंबे समय से अटके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन आनंदित अनुभव करेगा। इस समय आप कहीं नया मकान बनाने की सोच रहे है तो यह समय अनुकूल नहीं है, इस विचार को कुछ दिनों के लिए टाल दें। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। घुटने से संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आत्मबल मजबूत रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस समय कठिनाइयों को बहुत आसानी से आप परास्त कर पाएंगे।  अगर किसी नए उद्यम को शुरू करने की योजना है तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी बहुत अधिकता रहेगी। अकारण ही किसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyघरेलू जिम्मेदारियों का निर्वहन आप बखूबी करेंगे। मित्रों का भी भरपूर साथ व सहयोग रहेगा। घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि संबंधी कार्य के लिए भी समय निकाल लेंगे। त्वचा सम्बंधित एलर्जी परेशान कर सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button