राशिफल

राशिफल 15 दिसंबर 2020 : आज इन राशियों के जीवन में बन रहा है राजयोग, होंगे अधूरे सपने पुरे और बनते जायेंगे सभी बिगड़े काम

Rashifal 15 December 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 December 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को बुरी संगति से नुक्सान हो सकता है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा जीवन में आ रही बाधाओं से थोड़ा निराश महसूस करेंगे और अगर नौकरी बदलने का विचार कर रहे है, तो कुछ दिनों के लिए इस विचार को त्याग दीजिये। आज के दिन वाहन जरा सावधानी से चलाएं और बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखे। बता दे कि आज बनते हुए काम बिगड़ सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों पर इनके विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहे, क्यूकि वह आपको छुप कर नुक्सान पहुंचा सकते है। इसके साथ ही आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जिससे किसी दूसरे का भी भला होगा। वही जो लोग विवाहित है, उन्हें अपने ससुराल पक्ष में होने वाले किसी भी विवाद से बचना चाहिए। आज के दिन आप किसी महिला पर पैसे खर्च कर सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को बेकार के खर्चों से दूर रहना चाहिए और सामाजिक दूरी भी जरूर बनाएं रखे। आज विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मन लगाना मुश्किल होगा, लेकिन साथ ही माता पिता का सहयोग भी मिलेगा। किसी भी नए कार्य को करने से बचे और खान पान को लेकर सतर्क रहे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों के परिजनों को इनकी जरूरत पड़ सकती है और आप हमेशा उनकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। हालांकि आज कल आपका मन पढ़ाई से भटक रहा है, तो पढ़ाई पर जरूर ध्यान दे। इसके इलावा जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधे हुए है, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके घर का माहौल काफी हद तक अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बता दे कि बढ़ते हुए खर्च के कारण इस राशि के लोगों का मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आज किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न करे, यही आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि आज समय आपके साथ है, लेकिन फिर भी कोई ऐसा काम न करे, जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो। इसके इलावा कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको दिए जा सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को उधार लेने और देने से बचना चाहिए और आज वाहन सावधानी से चलाएं। वही आर्थिक मामलों में आज आप जो भी फैसला करेंगे, उससे आपको लाभ ही होगा। इसके साथ ही आपको हाथ आये हुए मौकों को नहीं गंवाना चाहिए और आज खट्टी चीजों के सेवन से जरा बच कर ही रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

बता दे कि इस राशि के लोगों को अपनी बात मनवाने के लिए और अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसे में परेशानी में भी आसानी से काम करने की क्षमता से आप सब को प्रभावित करने में सफल होंगे। इसके इलावा स्थायी संपत्ति के कार्य से आपको बड़ा लाभ हो सकता है और आज तय किए गए कार्यों को पूरा करने में देर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बता दे कि इस राशि के लोग अगर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो कुछ महीनों के लिए इसे टाल दीजिये। इसके इलावा किसी के साथ बहस न करे और आज आपको तनाव तथा स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लिए लोग मौज मस्ती करते हुए जरूरी कामों को करना भूल सकते है, इसलिए किसी भी कार्य को लेकर लापरवाही न बरते। जी हां जिंदगी के जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने का समय आ चुका है और शिक्षा के मामले में आप आगे रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गौरतलब है कि इस राशि के लोगों की यात्रा करने की योजना बन सकती है और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जहाँ एक तरफ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वही दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आज मन का डर खत्म होगा और व्यापार में लाभ होगा। यहाँ तक कि सामाजिक स्तर पर भी आप अपने आस पास के लोगों का मन जीतने में जरूर कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को जहाँ एक तरफ परिवार का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ किसी खास व्यक्ति के कारण आपको तनाव हो सकता है। जिसके चलते आप कुछ चिंता में रहेंगे और आज रिश्तों में भी कई बदलाव आ सकते है। ऐसे में जोखिम भरे कार्य करने से फ़िलहाल आपको बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों की समझदारी की खूब तारीफ होगी और आज अपने संबंधों को लेकर आप जितनी कोशिश करेंगे, उससे आपका रिश्ता काफी लम्बे समय तक अच्छा चलेगा। इसके साथ ही आज आपको उत्साहपूर्ण समाचार मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button