राशिफल

राशिफल 16 अप्रैल 2022 : आज भगवान शनि की कृपा से जाग जायेगी इन जातकों की सोई हुई किस्मत, पारिवारिक संबंध होंगे मधुर, लेकिन इन पर रहेगा उलटफेर

Rashifal 16 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी मामूली बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका आपको आज लाभ मिलेगा। भोग-विलास के सामान के लिए खर्च हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। पारिवारिक कलह आपकी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। अपने संपर्क सूत्रों का दायरा की और अधिक बढ़ाएं। निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिस्थिति तथा समय के तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता पिता तथा बुजुर्गों की प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। स्थानीय स्तर की भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण होती दिखेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधी काम सावधानी से करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुरानी बातों में उलझे रहने से मानसिक तनाव हो सकता है। जिन बातों की वजह से पछतावा होता है, वही बातें फिर से दोहराई न जाए, इस बात का ध्यान रखें। सेहत में आ रहें उतार-चढ़ाव की वजह चिड़चिड़ापन और चिंता महसूस हो सकती है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना है। इस समय फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

दिन की शुरुआत में नकारात्मक महसूस हो सकता है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। परिस्थिति में अचानक से बदलाव आ सकता है। करीबी व्यक्ति से खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक आयटम खरीदने का विचार बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पैसों से संबंधित काम करते समय आपको विश्वास और हौसले की आवश्यकता है। दूसरों से अपेक्षा न रखते हुए अपने काम खुद ही करें। आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। अब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है। निकट परिजनों का व्यवहार उम्मीद के मुताबिक न रहने से निराशा हो सकती है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है। चावल के थोक कारोबारी अधिक लाभ में रह सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। जो भी बोलें सोच-समझकर बोले आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष कमजोर है। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया कोई भी फैसला दबाव बना सकता है। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। धनहानि की आशंका है। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके दांपत्य जीवन में कुछ रुकावटें आएंगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button