सामाजिक खबरें

बेटे की शादी से पहले दुल्हन की माँ को भगा कर ले गया दूल्हे का बाप, जानिए फिर क्या हुआ

आपने ये तो अक्सर सुना होगा कि शादी से पहले दुल्हन भाग गई या प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ भाग गए, लेकिन जो मामला आज हम आपको बताने वाले है, उसके बारे में जान कर आप हैरान रह जायेंगे। जी हां गुजरात में सूरत से शादी का एक बड़ा ही मजेदार मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की शादी से पहले उसका बाप दुल्हन की माँ को ही भगा कर ले गया। अब ऐसे में दूल्हे का क्या हाल हुआ होगा, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है। बता दे कि दूल्हा दुल्हन के माता पिता एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते थे और एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वही रिश्तेदारों को इस बात की चिंता है कि दूल्हा दुल्हन के माता पिता ने जो किया है, उससे उनके बच्चों की शादी भी अब रुक चुकी है।

बेटे की शादी से पहले

दुल्हन की माँ को भगा ले गए दूल्हे के पिता :

गौरतलब है कि दूल्हे के पिता की उम्र 48 वर्ष और दुल्हन की माता की उम्र छयालीस वर्ष है। हालांकि अगर ये दोनों कॉलेज के दिनों में एक दूसरे के साथ भागते तो बात कुछ समझ भी आती। मगर अपने बच्चों की शादी करने की उम्र में ये दोनों एक दूसरे के साथ भाग गए, ये बात सच में हैरान कर देने वाली है। बहरहाल ये मामला जितना अजीबोगरीब है, उतना ही मजेदार भी है। इसलिए ये समझ नहीं आ रहा कि इसे पढ़ कर हँसे या हैरानी व्यक्त करे। इसके इलावा जो दूल्हे वाले थे वो कटारगाम इलाके के रहने वाले है और जो दुल्हन वाले है वो नवसारी के रहने वाले है। ऐसे में जब दूल्हा दुल्हन की शादी से पहले ये दोनों ही गायब हो गए, तो हर किसी को इस बात का शक हो गया था कि ये दोनों एक दूसरे के साथ ही भागे है।

एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे दूल्हा दुल्हन के माता पिता :

फ़िलहाल तो दोनों के परिवार वालों ने इनके गायब होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी है, लेकिन दोनों पक्षों के परिवारजनों का कहना है कि वे उनकी इस हरकत से काफी शर्मिंदा है। बता दे कि लड़के के पिता टेक्सटाइल और जमीन का कारोबार करते है और जनवरी के महीने से ही गायब है। इसके साथ ही वे एक राजनीतिक दल के सम्मानीय सदस्य भी है। दरअसल दूल्हा और दुल्हन के माता पिता पड़ोसी होने के साथ साथ काफी अच्छे दोस्त भी है और छानबीन करने के बाद पता चला कि दोनों में काफी अच्छी पहचान भी है और दोनों एक ही सोसाइटी में रहते है।

करीबी लोगों ने दूल्हा दुल्हन के माता पिता के बारे में कही ये बातें :

बेटे की शादी से पहले

वही इनके कुछ करीबी लोगों का कहना है कि दूल्हा दुल्हन के माता पिता के बीच पहले से ही संबंध रहे है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था। वैसे सोशल मीडिया पर इस जोड़े की खूब चर्चा की जा रही है और दोनों की तस्वीरें भी शेयर की जा रही है। अब यूँ तो बेटे की शादी से पहले दूल्हे के पिता ने जो किया वो गलत है, लेकिन इस उम्र में प्यार करना तो गलत नहीं है। जी हां वो कहते है न कि प्यार कभी भी किसी भी उम्र में किया जा सकता है, लेकिन प्यार सच्चा होना चाहिए। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।

यह भी पढ़ें : पैर दबवाते वक्त बहू के साथ अश्लील हरकतें करता था ससुर, विरोध करने पर मार दी गोली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button