खबरेंविदेश

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने की नए रेस्टोरेंट की शुरुआत, पूजा करते हुए पति निक संग आई नजर, देखें पहली झलक

ये तो सब को मालूम है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों और हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी है। मगर इस बार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड सिनेमा से हट कर कुछ अलग बिजनेस करने की सोची है। जी हां प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के साथ मिल कर न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट खोला है। बहरहाल जो रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने ओपन किया है, उसकी खास बात ये है कि ये एक इंडियन रेस्टोरेंट है, यानि इस जगह पर विदेशी लोगों को भारतीय खाने का स्वाद चखने को मिलेगा।

Priyanka Chopra Restaurant In New York

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला इंडियन रेस्टोरेंट:

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना है और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी दिखाई है। इसके इलावा साल 2019 में पूजा पाठ करने के बाद सितम्बर के महीने में इसका काम शुरू हुआ था और ऐसे में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि उन्हें सब के सामने सोना पेश करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि न्यूयॉर्क में एक नया रेस्टोरेंट जहाँ उन्होंने भारतीय खाने के प्रति अपने प्यार को समेटा है और प्रियंका ने यह भी लिखा है कि भारतीय खाने का स्वाद जिसके साथ वह बड़ी हुई है, वो सोना में है।

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा

भारतीय खाने का स्वाद चखने को मिलेगा सोना में : Sona Restaurant New York

वही इस रेस्टोरेंट के शेफ के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा कि इसके शेफ बेहद प्रतिभाशाली हरि नायक है, जिन्होंने स्वादिष्ट और जायकेदार मेन्यू तैयार किया है। जो आपको भारत देश की फ़ूड जर्नी पर ले जाएगा। हालांकि प्रियंका ने ये भी लिखा है कि इसकी शुरुआत मार्च महीने के अंत तक ही हो पायेगी और वो इसके खुलने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। यहाँ तक कि प्रियंका ने अपने दोस्तों का भी शुक्रिया किया है और लिखा है कि मनीष गोयल तथा डेविड रेबिन के बिना उनकी यह कोशिश सफल न हो पाती। इसके इलावा प्रियंका ने लिखा है कि रेस्टोरेंट की सोच को स्पष्टता के साथ साकार करने के लिए डिज़ाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम का भी शुक्रिया।

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा

खाने की बात पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर को दिया यह जवाब :

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जो तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की है, वो 2019 में सितम्बर के महीने में ली गई थी। फिलहाल तो प्रियंका की पोस्ट देखने के बाद जब उनके ससुर जी ने पूछा कि यहाँ खाना कब खा सकते है, तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि कभी भी खा सकते है, क्यूकि ये आपका ही है। अगर प्रियंका के काम की बात करे तो उन्हें हाल ही में रमीन बहरानी की फिल्म द वाइट टाइगर में देखा गया था और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव तथा राजकुमार राव भी नजर आ चुके है। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि जिस तरह प्रियंका ने फिल्मों में नाम कमाया है, वैसे ही न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने जो रेस्टोरेंट खोला है, उसमें भी उन्हें कामयाबी मिले।

यह भी पढ़ें : इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नहीं करवाई थी सर्जरी, फिगर की चिंता छोड़ नार्मल डिलीवरी से दिया था बच्चे को जन्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button