स्वास्थ्य

महिलाओं की अनेक समस्याओं के लिए रामबाण है सच्ची सहेली सिरप, जानिए इसके फायदे नुकसान और लेने का सही तरीका

Sachi Saheli Syrup Benefits In Hindi : वैसे तो आपने विज्ञापनों में कई बार सच्ची सहेली के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन फिर भी इसके फायदों और नुकसान के बारे काफी कम लोग ही जानते होंगे। जी हां अगर आप भी सच्ची सहेली का इस्तेमाल करते है तो आपको इससे जुड़ी यह जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए। बहरहाल आज हम आपको सच्ची सहेली सिरप के फायदे और नुकसान से रूबरू करवाना चाहते है। बता दे कि यह पूरी तरह से एक आयुर्वेदिक सिरप है और इस सिरप को डीविसा कंपनी बनाती है।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि सच्ची सहेली सिरप और टेबलेट दोनों ही रूप में उपलब्ध है और यह टॉनिक सिरप प्राकृतिक जड़ी बूटियों को मिला कर बनाया जाता है। जो मासिक धर्म, जी मचलाना, रक्त स्राव, शरीर की कमजोरी, मासिक धर्म अनियमित आना और मासिक धर्म में ऐठन आदि रोगों में सच्ची सहेली का इस्तेमाल किया जाता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह सिरप पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही बना है। अब अगर हम सच्ची सहेली के फायदों की बात करे तो वो कुछ इस प्रकार है।

सहेली सिरप के फायदे : Sachi Saheli Syrup Benefits In Hindi

मासिक धर्म में दर्द को ठीक करने में सहायक :

ये तो सब जानते है कि मासिक धर्म हर महिला के लिए एक पारंपरिक और कठिन समस्या है तथा इस दौरान कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा दर्द होता है। जिसके लिए सच्ची सहेली सिरप बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां यह मासिक धर्म के दर्द को कम करने में सहायक है और मासिक धर्म को अनियमित से नियमित करता है।

प्रीमेंस्टुअल सिंड्रोम ठीक करने में मददगार :

बता दे कि मासिक धर्म के दौरान प्रीमेंस्टुअल सिंड्रोम महिलाओं को चिड़चिड़ापन और टेंशन होती है। ऐसी स्थिति में सच्ची सहेली सिरप बहुत ज्यादा फायदेमंद और प्रभावकारी होता है।

एनीमिया रोग को दूर करने में सहायक :

गौरतलब है कि अक्सर महिलाएं खून की कमी और कमजोरी के कारण एनीमिया के रोग की मरीज हो जाती है, तो ऐसे में आपको सच्ची सहेली सिरप का सेवन जरूर करना चाहिए। जी हां एनीमिया रोग से बचने के लिए महिलाओं को सच्ची सहेली का करीब दो से तीन महीने तक लगातार सेवन करना चाहिए। इससे महिलाओं को एनीमिया के रोग से बहुत जल्दी ही राहत मिल जाएगी।

कमर कटना की समस्या को दूर करने में लाभकारी :

बता दे कि सच्ची सहेली आयुर्वेदिक तत्वों से बना एक सिरप है और जिन महिलाओं को कमर कटना की समस्या होती है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। बहरहाल कमर कटना की समस्या इतनी भयानक होती है कि महिलाएं अपना डेली रूटीन का कार्य तक नहीं कर पाती और कई महिलाएं तो बिस्तर से भी नहीं उठ पाती। हालांकि सच्ची सहेली सिरप का इस्तेमाल करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है और यह कमर कटना की समस्या को जड़ से खत्म करने में भी सहायक है।

सच्ची सहेली सिरप के नुकसान :

गौरतलब है कि सच्ची सहेली सिरप के फायदे तो काफी है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। जैसे कि उल्टी आना, चक्कर आना, मल में कालापन आना आदि समस्याएं हो सकती है। तो अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और इस बात का ध्यान रखे कि इस सिरप का उपयोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही करे।

कई जड़ी बूटियों से मिल कर बना है यह सिरप :

गौरतलब है कि सच्ची सहेली एक आयुर्वेदिक सिरप है जो कई आयुर्वेदिक औषधियों से मिल कर बनाया गया है। बता दे कि इसमें आंवला, अशोक, अर्जुन की छाल, अश्वगंधा, शतावरी, दशमूल, शंखपुष्पी और नीम की पत्ती आदि जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है।

सच्ची सहेली सिरप का उपयोग कैसे करे :

बता दे कि सच्ची सहेली सिरप का इस्तेमाल वैसे तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेकर ही करना चाहिए, लेकिन सामान्य महिलाएं इस सिरप का इस्तेमाल दिन में दो बार एक चम्मच ले सकती है। जब कि इसे बनाने वाली डीविसा कंपनी का कहना है कि सच्ची सहेली सिरप का इस्तेमाल तीन से चार महीने तक लगातार करना चाहिए, तभी आपको इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जी हां तभी आपको मासिक धर्म से जुड़े कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि सच्ची सहेली का इस्तेमाल खाना खाने के बाद ही करना चाहिए।

सच्ची सहेली सिरप से जुड़ी कुछ सावधानियां :

अब अगर हम सच्ची सहेली सिरप से जुड़ी सावधानियों की बात करे तो वो कुछ इस प्रकार है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि डॉक्टर आपको जितना बताएं आपको इस की उतनी ही खुराक लेनी चाहिए। जी हां आप दिन में दो बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करे, वरना ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके इलावा अगर आप गर्भवती या दूध पिलाने वाली महिला है तो आपको सच्ची सहेली सिरप का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : खून साफ करने से पाचन तक कई गुणों से भरपूर होती है साफी, जानिए हमदर्द साफी पीने के फायदे, नुक्सान और इस्तेमाल करने का सही तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button