राशिफल

राशिफल 23 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों की व्यर्थ की उलझनें होंगी दूर, करियर की स्थिति भी रहेगी अच्छी, भगवान सूर्यदेव की रहेगी असीम कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 23 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव देखे सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको आज के दिन मिल सकता है। अनावश्यक बहस कर सकते हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें और परिस्थिति को बदलने की कोशिश करते रहें। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रो से आपको भेट मिलने की आशंका है। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आपने शेयर बाजार में पैसे लगाएं है तो इससे आपको काफी नुक्सान हो सकता है। लव लाइफ के लिए बहुत खास और यादगार दिन है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। युवा वर्ग को अपने कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह की उधारी ना करें। वरना इससे आपकी खुद की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती हैं। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपकी कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।  मौसम के बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। योगा और व्यायाम को भी समय दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी से अनबन हो सकती है जिससे अशांति का वातावरण रहेेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर ध्यान रखना होगा। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया मिल सकते हैं। धन के मामलों में पर्याप्त सफलता मिलेगी। सौदेबाजी में समय न बर्बाद करें। युवा प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दें। विरोधी आज परास्त होंगे। आप अनजाने में ही उनके विरुद्ध कार्यवाही कर बैठेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज लाभ का समय है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सभी के साथ तालमेल बना कर चलना है। जरूरतमंद की मदद भी करते चलें। कोई व्यक्ति आप पर निजी नकारात्मक टिप्पणी भी कर सकता है या आज आपकी आलोचना हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी ना ले। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी से बचें। हालांकि आपके परिजन आपकी उदासी से थोड़े परेशान रहेंगे। किसी भी बात पर त्वरित टिप्पणी से बचें। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। हालांकि आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, तो ऐसे में आपको हर चीज के बारे में धैर्य और शांति से सोचना चाहिए। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम की गति बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए एकाग्रता बनाए रखें। लोगों के द्वारा आपको भटकाने की कोशिश की जा सकती है। भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाना आवश्यक होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से शाम तक आपके मिलने की उम्मीद है। इस वक्त कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रह सकता है। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। एसिडिटी सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। राजनीतिक मामलों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी धर्म-स्थल में किसी निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवा वर्ग लालच के कारण गलत कामों के लिए आकर्षित हो सकते हैं ।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आपके प्रेम संबंध में सकारात्मक घटनाक्रम होने की संभावना है। छात्र अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं। अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। आज आपको अचानक धन लाभ होगा, पर व्यर्थ के खर्चों से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button