दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है गुलकंद का सेवन, जानिए आयुर्वेद के अनुसार गुलकंद खाने के फायदे
गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल से तैयार किया गया गुलकंद न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होता। आयुर्वेद में गुलकंद का इस्तेमाल कई औषधियों को बनाने में किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर गुलकंद पेट से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी रखने में भी सहायक होता है। गुलकंद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर गुलकंद का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद कर सकता है।
Benefits Of Gulkand In Hindi :
कब्ज की समस्या में राहत देता :
कब्ज की समस्या प्रेगनेंसी में आम है. लेकिन गुलकंद इस समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है। गुलकंद मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज की परेशानी को दूर करता है।
शरीर को ठंडक देता :
गर्मी के मौसम में हार्मोनल बदलावों के कारण कई बार महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुलकंद उन्हें गर्मी की समस्या से बचाव में मददगार माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है और आराम दिलाता है।
गैस की समस्या दूर होती :
प्रेगनेंट महिला नियमित रूप से सीमित मात्रा में गुलकंद का सेवन करे तो धीरे धीरे ये पाचन प्रक्रिया को बेहतर बना देता है। पेट की गैस, एसिडिटी, अपच आदि की परेशानी को दूर करता है।
स्किन को क्लीन करता :
गुलंकद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसे खाने से खून साफ होता है। ये शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे स्किन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा साफ होती है।
तनाव कम करता :
प्रेगनेंसी में महिलाओं को तनाव और मूड स्विंग्स की परेशानी अक्सर हो जाती है। गुलकंद शरीर और दिमाग को ठंडक देता है और रिफ्रेश करता है। इससे तनाव की समस्या कंट्रोल होती है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद :
गुलकंद में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त प्रवाह (Blood flow) को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। आयुर्वेद में गुलकंद को हृदय स्वास्थ्य यानी हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण इसका सेवन करने से हृदय संबंधी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
सावधानियां और उपयोग की विधियां :
- उपयोग की सही विधि : गुलकंद को सही विधि से उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इसे खाने से पहले या भोजन के साथ सेवन किया जा सकता है।
- सेवन की सही मात्रा : गुलकंद की सही मात्रा का ध्यान रखना आवश्यक है। अधिक सेवन से नुकसान हो सकता है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही उपयोग करें।
- किसी भी प्रकार की अलर्जी के लिए सावधानियां : कुछ लोग गुलकंद का सेवन करने से एलर्जी का सामना कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको इस तरह की किसी भी समस्या का सामना होता है, तो गुलकंद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।
- प्राकृतिक गुलकंद के उपयोग के लिए अच्छे तरीके : सार्वजनिक बाजार में उपलब्ध गुलकंद के बजाय प्राकृतिक तरीके से बनाया गया गुलकंद पसंदीदा होता है। इसमें कोई केमिकल या प्रसादन नहीं होता है और यह स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी होता है।