राशिफल

राशिफल 21 दिसंबर 2023 : आज भगवान गणेश रहेंगे इन जातकों पर बेहद खुश, अनुकूल रहेगा किसी नए काम का शुभारंभ, घरेलू जीवन रहेगा खुशहाल लेकिन वित्तीय जोखिम से रहें दूर

Rashifal 21 December 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी व्यक्ति के लिए अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। भागीदारों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए। कामकाज के प्रति धैर्य रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज लाभ की संभावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। पति पत्नी के मध्य अधिक बयानबाजी होने से आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव भी बढ़ेगा और काम से फोकस हटेगा। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको एक लक्ष्य के प्रति चलना होगा, तभी वह पूरा हो पाएगा। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। सामाजिक और भावानात्मक मामलों में बहुत सफलता मिलेगी। जो लोग ऊर्जा के क्षेत्र से जुड़ा काम करते हैं उनके कारोबार में अच्छा उछाल आएगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपनी सोच को किसी भी वजह से सिमित कर लेना ठीक नहीं होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन, मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहे। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि इससे आपका प्रेम संबंध बिगड़ सकता है। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कोई अज्ञात भय या उदासी की भावना भी रहेगी। व्यापार उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। बोलने का तरीका बदलें और गुस्से पर भी काबू रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप खास तौर पर अपने निकटजनों और अपने प्रेमी के व्यवहार में सकारात्मक पक्षों पर ध्यान दें। आज दिन उतम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। आज दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अपने व्यवसाय में आप कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आप अपने किसी न्याय संबंधी मामले में सावधान रहे, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। आप अपने घर परिवार में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं। ध्यान रखें वैसे भी सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आपका परिजनों से आमोद प्रमोद होता रहेगा। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके नीति व नियमों को अच्छे से पढ़कर दस्तखत करने होंगे,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह दिन आपके लिए कई बदलाव लायेगा। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। लोगों की गलत प्रतिक्रियाओं का असर आपकी सोच पर न होने दें। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखें। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। आपके हर काम के पूरे होने की संभावना है। काम की गति भी बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख संबंधी कार्यों के लिए आप समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी योजना बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, अपनी योजनाओं पर काम करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। गले में किसी भी तरह का इन्फेक्शन महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है, इस कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। समूहों में शामिल होना दिलचस्प लेकिन महंगा हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button